return to news
  1. IT-Auto सेक्टर के दम पर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1533 अंक चढ़ा, निफ्टी 22997 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT-Auto सेक्टर के दम पर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1533 अंक चढ़ा, निफ्टी 22997 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 15:50 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra, ICICI Bank, Bharti Airtel, HCL Tech और RIL के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Trent, BEL, Power Grid, HUL और NTPC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 अक्तूबर को जबरदस्त रैली देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1533.72 अंकों की जोरदार तेजी रही और यह 74315.61 के स्तर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 374.65 अंक उछलकर 22997.35 के लेवल पर पहुंच गया। आज IT और Auto शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा वैल्यू बाइंग के चलते भी बाजार में तेजी को बढ़ावा मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, ICICI Bank समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra, ICICI Bank, Bharti Airtel, HCL Tech और RIL के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Trent, BEL, Power Grid, HUL और NTPC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

दूसरी तरफ आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.31 फीसदी की गिरावट नजर आई।

IT-Auto समेत ये शेयर चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी IT शेयरों में रही और निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी मेटल, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स 1 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई रैली

शेयर बाजार में आज की रैली पीछे IT, ऑटो और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर्स का योगदान रहा। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 11 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बाजार में आज की रैली के पीछे वैल्यू बाइंग भी बड़ी वजह है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 104.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इसके अलावा बाजार में आज हैवीवेट शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई, जिससे तेजी को सपोर्ट मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख