return to news
  1. Q2 Results Highlights: Wipro का मुनाफा 4.5% लुढ़का, IIFL Finance समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Highlights: Wipro का मुनाफा 4.5% लुढ़का, IIFL Finance समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 17:00 IST

सारांश

आज Persistent Systems, L&T Finance, Tata Communications और 360 ONE WAM भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं। इसके साथ ही Karur Vysya Bank और Angel One के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं।

Q2 Results

नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Metro Brands और Tips Music भी शामिल हैं।

Q2 Results Highlights: आज 15 अक्टूबर करीब 50 कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इनमें Nestle India, Wipro, Tech Mahindra, Jio Financial Services, Polycab India, HDFC Life Insurance Company, Indian Bank और Indian Railway Finance Corporation (IRFC) जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, Persistent Systems, L&T Finance, Tata Communications और 360 ONE WAM ने भी अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इसके साथ ही Karur Vysya Bank और Angel One के नतीजे भी आज जारी किए गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Metro Brands, Sri Lotus Developers and Realty, Tips Music, Cyient DLM, Alok Industries, Uco Bank, Oriental Hotels, DB Corp, Sterling and Wilson Renewable Energy, Orient Electric, 5paisa Capital और Mahindra EPC Irrigation जैसी कंपनियां शामिल हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।

04:32 PM: IIFL Finance का मुनाफा डबल

IIFL Finance का नेट प्रॉफिट 104 फीसदी बढ़कर 766 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की टोटल इनकम भी 28.4 फीसदी बढ़कर 4,248 करोड़ रुपये हो गई।

04:31 PM: HDFC Life का नेट प्रॉफिट 16.5% उछला

HDFC Life का नेट प्रॉफिट 16.5 फीसदी बढ़कर 522 करोड़ रुपये हो गया है। नेट प्रीमियम इनकम की बात करें तो यह 16 फीसदी बढ़कर 21,856 करोड़ रुपये हो गई।

04:29 PM: Persistent Systems का मुनाफा 27% घटा

Persistent Systems का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 27 फीसदी घटकर 352 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 8.4 फीसदी बढ़कर 4,664 करोड़ रुपये हो गया।

04:02 PM: Wipro का मुनाफा 4.5% लुढ़का

IT कंपनी Wipro ने 15 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी के नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी की गिरावट आई, जिससे यह 3200.6 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 24,752.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

03:58 PM: Karur Vysya Bank का नेट प्रॉफिट 37% उछला

Karur Vysya Bank के नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का मुनाफा 37.3 फीसदी बढ़कर 788 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 19 फीसदी बढ़कर 1497 करोड़ रुपये हो गई है। ग्रॉस NPA 0.69% है, जो पहले 0.74% (तिमाही आधार पर) था। वहीं नेट NPA 0.18% है, जो पहले 0.19% था।

03:56 PM: HDFC AMC का मुनाफा 10% घटा

HDFC AMC के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.5 फीसदी घटकर 749 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसके अलावा टोटल इनकम 9 फीसदी घटकर 1,241 करोड़ रुपये पर आ गई।

03:53 PM: IRFC का मुनाफा 10% बढ़ा

IRFC का नेट प्रॉफिट 10 फीसदी बढ़कर 1,958 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसकी टोटल इनकम भी 24.4 फीसदी बढ़कर 7,924 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी ने 1.15 फीसदी का डिविडेंड भी घोषित किया है।

02:12 PM: DB Corp का मुनाफा 27% लुढ़का

DB Corp का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 27 फीसदी घटकर 68 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी का रेवेन्यू भी 5.4 फीसदी घटकर 581 करोड़ रुपये पर आ गया।

02:10 PM: Tips Music का मुनाफा 24% उछला

Tips Music के भी तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.5 फीसदी बढ़कर 66 करोड़ रुपये हो गया है। इसका रेवेन्यू भी 35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 120 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के बोर्ड ने 6.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है।

02:08 PM: Tata Communications के नेट प्रॉफिट में 86% उछाल

Tata Communications का नेट प्रॉफिट 86.3 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 183 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 9.6 फीसदी बढ़कर 6,688 करोड़ रुपये हो गया है।

01:27 PM: Indian Bank का प्रॉफिट 15% बढ़ा

Indian Bank ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसका नेट प्रॉफिट करीब 15 फीसदी बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 18 फीसदी बढ़कर 7,719 करोड़ रुपये हो गई।

01:15 PM: Polycab India का प्रॉफिट 43% उछला

Polycab India का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 42.6 फीसदी बढ़कर 977 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 53 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9,899 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

12:45 PM: Nestle India का मुनाफा 36% बढ़ा

नेस्ले इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 36.32% की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹1026.77 करोड़ हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹753.20 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.28% बढ़कर ₹6,788.34 करोड़ हो गया है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर BSE पर 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर 1259.70 रुपये तक लुढ़क गए।

10:29 AM: Tech Mahindra का शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

Tech Mahindra के शेयरों में आज 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है और यह 1626.85 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 1.59 लाख करोड़ रुपये है।

10:26 AM: Wipro के शेयरों में तेजी

Wipro के शेयरों में आज करीब 1.50 फीसदी की तेजी है। तिमाही नतीजों से पहले यह स्टॉक BSE पर 173.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

10:21 AM: Nestle India के शेयरों में गिरावट

Nestle India के शेयरों में आज गिरावट नजर आ रही है। नतीजों से पहले यह शेयर 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 1375.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.65 लाख करोड़ रुपये है।

अगला लेख