return to news
  1. IT शेयरों में शानदार तेजी से बाजार गुलजार, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स से भी मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में शानदार तेजी से बाजार गुलजार, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स से भी मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 11:20 IST

सारांश

IT शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 11.30 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की बात करें तो निफ्टी IT इंडेक्स 2.28 फीसदी तक उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, Tech Mahindra, TCS और Infosys के शेयरों में दिख रही है।

Stock Market

Stock Market: बाजार में आज की रैली के पीछे वैल्यू बाइंग भी बड़ी वजह है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 15 अक्तूबर को जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1024.88 अंकों की शानदार रैली है और यह 73820.10 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी करीब 308 अंकों की तेजी है और यह 22930.90 के स्तर पर पहुंच गया है। IT शेयरों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। यहां हम जानेंगे कि आज की रैली के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में रैली

IT शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 11.30 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की बात करें तो निफ्टी IT इंडेक्स 2.28 फीसदी तक उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, Tech Mahindra, TCS और Infosys के शेयरों में दिख रही है। हाल ही में TCS और HCL Tech ने मजबूत नतीजे पेश किए, जिससे आईटी शेयरों को सपोर्ट मिला है।

वैल्यू बाइंग

बाजार में आज की रैली के पीछे वैल्यू बाइंग भी बड़ी वजह है। पिछले 6 महीने में निफ्टी 50 में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इस साल अब तक बाजार 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। इसके चलते कई बेहतर शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। ऐसे में अब निवेशक मौका मिलते ही इन शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

आज के कारोबार में क्रूड ऑयल में गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 104.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दरअसल, अमेरिका जहाजों पर लगे प्रतिबंधों में ढील देकर पेट्रोलियम ट्रांसपोर्ट की लागत को कम करने की कोशिश कर रहा है। इससे सप्लाई से जुड़ी चिंता कम हुई है। इससे पहले तेल की कीमतों में तेजी आई थी, क्योंकि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरामको के मुख्यालय पर हमला किया था। इसके अलावा, ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाने के लिए नई रणनीति अपनाने की घोषणा की थी।

हैवीवेट शेयरों में खरीदारी

बाजार में आज हैवीवेट शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra, HCL Tech, Bharti Airtel, TCS और RIL जैसे शेयरों में है। इसके अलावा ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, ITC, HUL और NTPC जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख