return to news
  1. IDBI Bank शेयर 7% तक टूटे, Fairfax की डील के बाद क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?

मार्केट न्यूज़

IDBI Bank शेयर 7% तक टूटे, Fairfax की डील के बाद क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 10:56 IST

सारांश

एलआईसी को भी आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी दो साल के भीतर मौजूदा के 19% से घटाकर 15% करनी होगी। यह डील चालू FY 2026-27 में पूरा होने की संभावना है। आईडीबीआई बैंक के शेयरों पर आज इसका कितना असर दिख रहा है?

आईडीबीआई बैंक

आज क्यों लुढ़क गए आईडीबीआई बैंक के शेयर (Photo: Shutterstock)

आईडीबीआई बैंक के शेयरों में आज काफी गिरावट देखने को मिल रही है। मार्केट ओपन होने के बाद से ही शेयरों में गिरावट शुरू हो गई। सुबह 10:35 बजे के आस-पास आईडीबीआई बैंक के शेयर 6.85% यानी कि करीब 6 रुपये लुढ़ककर 84-85 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स करीब 53,000 करोड़ रुपये (5.5 अरब डॉलर) में आईडीबीआई बैंक में 60.72% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह किसी भारतीय बैंक में अबतक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। साथ ही यह देश में बहुप्रतीक्षित बैंकिंग सेक्टर के प्राइवेटाइजेशन के प्रोसेस में एक अहम पड़ाव है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने फेयरफैक्स की अनुषंगी कंपनी मेसर्स 10955230 कनाडा इंक को रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दी। यह कंपनी सरकार की 30.48% हिस्सेदारी करीब 26,620 करोड़ रुपये में और पब्लिक सेक्टर की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 30.24% हिस्सेदारी करीब 26,440 करोड़ रुपये में खरीदेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कनाडा के उद्योगपति प्रेम वत्स के नेतृत्व वाली फेयरफैक्स प्रति शेयर 81 रुपये का भुगतान करेगी। यह दो स्वतंत्र मूल्यांकन एजेंसियों द्वारा निर्धारित 75.99 रुपये प्रति शेयर के उचित मूल्य से अधिक है।

बैंकिंग सेक्टर का यह सबसे बड़ी डील आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन और कमर्शियल उद्यमों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने के काफी समय से लंबित प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया 2022 में शुरू हुई थी। इस साल की शुरुआत में वित्तीय बोलियां आरक्षित मूल्य से कम रहने के बाद सरकार ने बिक्री प्रक्रिया रोक दी थी।

इस घोषणा के बाद बुधवार को बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 9.07 प्रतिशत चढ़कर 90.44% पर बंद हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'इस कदम से भारत का बैंकिंग सिस्टम मजबूत होगा और बैंक सर्विसेज को ग्लोबल मानकों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी। यह इस बात की पुष्टि करता है कि भारत की वृद्धि गाथा मजबूत है, उसकी अर्थव्यवस्था में चुनौतियों से उबरने की क्षमता है और सुधारों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है।'

हालांकि, इस सौदे के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और अन्य प्राधिकरणों की मंजूरी लेनी होगी। आरबीआई खरीदार की पात्रता एवं उपयुक्तता का आकलन करेगा। बिक्री को अंतिम रूप देने से पहले फेयरफैक्स को आरबीआई के सामने आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी कार्ययोजना देनी होगी। पूंजी बाजार नियामक सेबी अगर पब्लिक शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश से छूट नहीं देता है तो फेयरफैक्स को उनके लिए खुली पेशकश भी लानी होगी। आरबीआई के नियमों के अनुसार, किसी बैंक में प्रवर्तक की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख