return to news
  1. FMCG शेयरों में तेजी से हफ्ते की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद

मार्केट न्यूज़

FMCG शेयरों में तेजी से हफ्ते की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 15:43 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी ITC, Bharti Airtel, Eternal, HDFC Bank और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tata Steel, Maruti Suzuki, IndiGo, Bajaj Finance और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 16 नवंबर को एक बार फिर मजबूती दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 512.34 अंकों की तेजी रही और यह 82,104.79 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 146.80 अंक उछलकर 25,291.10 के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। पिछले 12 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी ने 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC, Bharti Airtel समेत कई शेयर चढ़े

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी ITC, Bharti Airtel, Eternal, HDFC Bank और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tata Steel, Maruti Suzuki, IndiGo, Bajaj Finance और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि आज बाजार में रैली के बावजूद NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.51 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.10 फीसदी की कमजोरी रही।

FMCG समेत कई सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.87 फीसदी तक उछल गया। सीमेंट इंडेक्स में भी 1 फीसदी तक की तेजी रही। इसके साथ ही निफ्टी मीडिया, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मेटल, रियल्टी और फार्मा इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक टूट गए। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर और केमिकल इंडेक्स में भी कमजोरी नजर आई।

बाजार में तेजी की क्या है वजह

पिछले कुछ समय से विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। 13 नवंबर को FIIs ने 5,736.55 करोड़ रुपये की खरीदारी की। आज कच्चे तेल के भाव में हल्की गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव मामूली कमी के साथ 95.75 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसकी मुख्य वजह यह खबर है कि दुनिया में तेल की सप्लाई एक बार फिर मांग से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, दूसरी तरफ Strait of Hormuz में तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमले जारी हैं।

सोमवार को भारतीय रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 94.13 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये को मजबूती मिलने के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में खरीदारी मुख्य कारण रहे। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories