return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते Mahanadi Coalfields समेत खुलेंगे 3 नए IPO, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते Mahanadi Coalfields समेत खुलेंगे 3 नए IPO, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 13:38 IST

सारांश

इस सप्ताह का सबसे बड़ा आईपीओ Mahanadi Coalfields Limited का होगा। यह सरकारी कंपनी Coal India की पूरी तरह से अपनी सहायक कंपनी है। इसका आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा।

IPOs

तीसरा आईपीओ Watrana Rentals का होगा, जो SME कैटेगरी में आएगा।

Upcoming IPOs: शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता IPO के लिहाज से शानदार हो सकता है। 16 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 3 कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें दो मेनबोर्ड IPO और एक SME IPO शामिल है। मेनबोर्ड कैटेगरी में Mahanadi Coalfields और Crystal Crop Protection के आईपीओ आएंगे, जबकि SME सेगमेंट में Watrana Rentals अपना इश्यू लेकर आ रही है। खास बात यह है कि इस सप्ताह किसी भी कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग नहीं होगी। यानी निवेशकों का ध्यान इस बार नए आईपीओ में आवेदन करने के मौकों पर रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Mahanadi Coalfields IPO

इस सप्ताह का सबसे बड़ा आईपीओ Mahanadi Coalfields Limited का होगा। यह सरकारी कंपनी Coal India की पूरी तरह से अपनी सहायक कंपनी है। इसका आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 129 से 136 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी करीब 8981.12 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत Coal India अपनी सहायक कंपनी के 66.18 करोड़ शेयर बेचेगी। यह Mahanadi Coalfields में उसकी 10% हिस्सेदारी के बराबर है।

इस आईपीओ में एक लॉट में 110 शेयर होंगे। यानी अपर प्राइस बैंड 136 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,960 रुपये लगाने होंगे। आईपीओ में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35% रिटेल निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रखा गया है। कंपनी की शुरुआत 1992 में हुई थी। CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में इसने 218.31 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। यह देश के कुल नॉन-कोकिंग कोयला उत्पादन का 22.4% था।

Crystal Crop Protection IPO

दूसरा आईपीओ Crystal Crop Protection का होगा। यह कंपनी खेती से जुड़े प्रोडक्ट्स, खासकर एग्रोकेमिकल्स और बीज के कारोबार में काम करती है। इसका आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा और 20 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 455.49 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 354.77 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 100.71 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर Ankur Aggarwal बेचेंगे।

निवेशक कम से कम 55 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी Saffire Crop Science का कर्ज चुकाने, दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Watrana Rentals IPO

तीसरा आईपीओ Watrana Rentals का होगा, जो SME कैटेगरी में आएगा। कंपनी मटेरियल और कार्गो हैंडलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण किराये पर देती है। इसका आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 232 से 245 रुपये तय किया है। इस इश्यू के जरिए 120.10 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा, जिसके तहत 49.02 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। एक लॉट में 600 शेयर होंगे, जबकि व्यक्तिगत निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश 2,94,000 रुपये होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories