return to news
  1. Stock Market Wrap: US-Iran के बीच शांति समझौते की उम्मीद, Sensex 232 अंक उछला, Nifty 23719 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: US-Iran के बीच शांति समझौते की उम्मीद, Sensex 232 अंक उछला, Nifty 23719 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 22, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Axis Bank, ICICI Bank, Asian Paints और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, ITC, Power Grid, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 मई को अच्छी तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 231.99 अंकों की बढ़त रही और यह 75,415.35 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 64.60 अंक बढ़कर 23719.30 के लेवल पर बंद हुआ है। क्रूड ऑयल में गिरावट और रुपये में मजबूती जैसी वजहों के चलते आज बाजार में रिकवरी हुई है। हालांकि तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग भी देखी गई। Sensex ने आज एक समय पर करीब 630 अंक बढ़कर 75810 का लेवल छू लिया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Axis Bank जैसे शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Axis Bank, ICICI Bank, Asian Paints और HUL जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, ITC, Power Grid, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो इसमें 0.18 फीसदी की मामूली बढ़त रही। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.13 फीसदी तक उछल गया।

प्राइवेट बैंक से जुड़े शेयरों में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी प्राइवेट बैंक में रही और यह करीब 1.50 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मेटल, PSU बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया और हेल्थकेयर इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक लुढ़क गए। निफ्टी IT, फार्मा, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स जैसे इंडेक्स में भी कमजोरी दिखी।

बाजार में तेजी की क्या है वजहें?

बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ने की खबरों से बाजार को राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव घटकर 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। रुपये में मजबूती ने आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में तेजी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख