return to news
  1. Stock Market: US-Iran समझौते की उम्मीद से क्रूड ऑयल में नरमी, आज इन फैक्टर्स से बढ़ी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran समझौते की उम्मीद से क्रूड ऑयल में नरमी, आज इन फैक्टर्स से बढ़ी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 22, 2026, 10:54 IST

सारांश

Stock Market: रिपोर्ट्स के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी आई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ने की खबरों से बाजार को राहत मिली है। इससे निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी के पीछे आज एक अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 22 मई को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 540 अंकों की बढ़त रही और यह 75723 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 145 अंक बढ़कर 23,800 के लेवल पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पॉजिटिव ग्लोबल संकेत और रुपये में मजबूती जैसे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी आई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ने की खबरों से बाजार को राहत मिली है। इससे निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है।

ईरान की ISNA न्यूज एजेंसी का कहना है कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच मध्यस्थता वाली बातचीत चल रही है। दोनों पक्ष संघर्ष को खत्म करने के लिए एक समझौते का औपचारिक ढांचा तैयार करने की कोशिश में एक-दूसरे को संदेश और मसौदे भेज रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत में "कुछ अच्छे संकेत" मिले हैं, हालांकि तेहरान का यूरेनियम भंडार और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर उसका नियंत्रण अभी भी विवाद के मुख्य कारण बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

शेयर बाजार में तेजी के पीछे आज एक अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव घटकर 104.53 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि इससे महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम होता है।

ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेत

दूसरा बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट्स से मिले पॉजिटिव संकेत हैं। एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

रुपये में मजबूती

रुपये में मजबूती ने भी आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और RBI के हस्तक्षेप के चलते रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 96.18 पर पहुंच गया। मजबूत रुपया भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है।

बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी है। पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज बैंकिंग शेयरों में तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी उछल गया है। वहीं निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में भी 0.36 फीसदी की बढ़त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख