return to news
  1. Marco Rubio ने भारत को बताया ‘ग्रेट पार्टनर’, 23 मई से शुरू हो रहा है दौरा, इन मुद्दों पर टिकी नजर

बिजनेस न्यूज़

Marco Rubio ने भारत को बताया ‘ग्रेट पार्टनर’, 23 मई से शुरू हो रहा है दौरा, इन मुद्दों पर टिकी नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 22, 2026, 12:49 IST

सारांश

Rubio की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों ने एक व्यापार समझौते पर सहमति बनाई थी, जिसके बाद टैरिफ विवाद कम हुआ।

Marco Rubio

Marco Rubio इस दौरान कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा, जिसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक Rubio इस दौरान कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Rubio की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में लगातार सुधार देखा जा रहा है। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों ने एक व्यापार समझौते पर सहमति बनाई थी, जिसके बाद टैरिफ विवाद कम हुआ और द्विपक्षीय व्यापार को लेकर सकारात्मक माहौल बना।

Rubio ने विजिट से पहले भारत को बताया ग्रेट पार्टनर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को भारत को एक "ग्रेट पार्टनर" बताया और कहा कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ अपने ऊर्जा संबंधों का विस्तार करना चाहता है। स्वीडन और भारत के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को और अधिक एनर्जी बेचने के लिए तैयार है, क्योंकि वॉशिंगटन लगातार अपना उत्पादन और निर्यात बढ़ा रहा है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Marco Rubio की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वे भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

इस दौरे के दौरान Rubio के Quad देशों यानी भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने की भी संभावना है। इससे Indo-Pacific क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूती मिल सकती है। बता दें कि Quad का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला, समृद्ध और सुरक्षित बनाना है

ट्रेड डील पर बातचीत जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देश अब व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आगे की बातचीत कर रहे हैं। भारत का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द अमेरिका जा सकता है ताकि इस डील को पूरा किया जा सके।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। पिछले महीने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी वॉशिंगटन में रुबियो से मुलाकात की थी, जिसमें व्यापार, रक्षा और Quad जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रुबियो का यह दौरा भारत-अमेरिका रिश्तों को नई दिशा दे सकता है। खासतौर पर रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज और व्यापार के क्षेत्र में नए समझौतों की उम्मीद की जा रही है। यह यात्रा इस बात का भी संकेत है कि अमेरिका भारत को Indo-Pacific क्षेत्र में एक अहम रणनीतिक साझेदार मानता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख