return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार में बिकवाली का दबाव, Sensex 116 अंक लुढ़का, Nifty 23366 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार में बिकवाली का दबाव, Sensex 116 अंक लुढ़का, Nifty 23366 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HUL, Adani Ports, Bajaj Finance, Axis Bank और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Trent, Tata Steel, TCS, HCL Tech और Bharti Airtel जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 जून को शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने भारी बिकवाली की। इसके चलते बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 116.67 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 74243.34 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 49.85 अंक टूटकर 23366.7 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि आज एक समय पर Sensex करीब 355 अंक बढ़कर 74,717.57 के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार जल्द ही लाल निशान पर चला गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, Adani Ports में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HUL, Adani Ports, Bajaj Finance, Axis Bank और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Trent, Tata Steel, TCS, HCL Tech और Bharti Airtel जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.37 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.13 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

ऑटो, FMCG, फार्मा जैसे इंडेक्स में बढ़त

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया में रही और यह करीब 3.50 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी IT में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इन वजहों से बिकवाली को मिला बढ़ावा

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। केंद्रीय बैंक ने देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाया। इसके साथ ही आरबीआई ने इस साल के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है। बाजार में गिरावट की एक वजह प्रॉफिट बुकिंग भी रही। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत अभी भी अधर में लटकी हुई है। वहीं विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है। इन सभी वजहों से बाजार में बिकवाली को बढ़ावा मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख