return to news
  1. Wipro Buyback के रिकॉर्ड डेट पर 7% तक क्यों लुढ़क गए शेयर? समझिए पूरा मामला

मार्केट न्यूज़

Wipro Buyback के रिकॉर्ड डेट पर 7% तक क्यों लुढ़क गए शेयर? समझिए पूरा मामला

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 13:58 IST

सारांश

Wipro Buyback: रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि कौन-से शेयरधारक बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। 5 जून से शेयर एक्स-बायबैक हो गया है। इसका मतलब है कि इस तारीख या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक बायबैक का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

शेयर सूची

Wipro

Wipro ने अप्रैल 2026 में अपने इतिहास के सबसे बड़े बायबैक को मंजूरी दी थी।

आईटी सेक्टर की कंपनी Wipro के शेयरों में आज जमकर बिकवाली हो रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 7.30 फीसदी की गिरावट के साथ 189.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। दरअसल, शेयर में यह गिरावट कंपनी के ₹15000 करोड़ के बायबैक कार्यक्रम से जुड़ी तकनीकी वजह के कारण हुई है। बता दें कि विप्रो ने 5 जून 2026 को अपने बायबैक का रिकॉर्ड डेट तय किया था। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2.06 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बायबैक एडजस्टमेंट की वजह से लुढ़के शेयर

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि कौन-से शेयरधारक बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। 5 जून से शेयर एक्स-बायबैक हो गया है। इसका मतलब है कि इस तारीख या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक बायबैक का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसी वजह से शेयर की कीमत में तकनीकी एडजस्टमेंट देखने को मिला।

कंपनी ने अप्रैल 2026 में अपने इतिहास के सबसे बड़े बायबैक को मंजूरी दी थी। इसके तहत विप्रो ₹250 प्रति शेयर के तय मूल्य पर अधिकतम 60 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी। इस बायबैक का कुल आकार ₹15000 करोड़ है, जो कंपनी की चुकता इक्विटी पूंजी का लगभग 5.7% है। मई में शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

आज से खरीदारी पर नहीं मिलेगा बायबैक का फायदा

भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है। यानी शेयर खरीदने के एक कारोबारी दिन बाद निवेशक के डीमैट खाते में शेयर पहुंचते हैं। चूंकि रिकॉर्ड डेट 5 जून थी, इसलिए निवेशकों को बायबैक का पात्र बनने के लिए 4 जून तक शेयर खरीदना जरूरी था। 5 जून या उसके बाद खरीदने वाले निवेशकों को इस बायबैक का लाभ नहीं मिलेगा।

2023 के बाद विप्रो का पहला बायबैक

यह 2023 के बाद विप्रो का पहला बायबैक है। 2023 में कंपनी ने करीब 27 करोड़ शेयर ₹445 प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदे थे और उस बायबैक का आकार लगभग ₹12,000 करोड़ था। मौजूदा ₹15,000 करोड़ का बायबैक आकार के लिहाज से कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख