return to news
  1. Stock Market: RBI MPC के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, इन कारणों से बाजार ने गंवाई बढ़त

मार्केट न्यूज़

Stock Market: RBI MPC के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, इन कारणों से बाजार ने गंवाई बढ़त

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 12:28 IST

सारांश

आज शेयर बाजार में ऊंचे लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.56 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 74,717.57 पर था, जबकि निफ्टी 99.8 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 23,516.35 पर पहुंच गया। ऐसे में निवेशकों ने सतर्कता बरती और प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने बढ़त गंवा दी।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत अभी भी अधर में लटकी हुई है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 जून को शुरुआती कारोबार में तेजी नजर आई। हालांकि RBI MPC की घोषणाओं के बीच बाजार ने जल्द ही अपनी बढ़त गंवा दी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex और Nifty में लगभग फ्लैट ट्रेडिंग हो रही थी। Sensex में 54 अंकों की बढ़त नजर आई और यह 74,410.01 के स्तर पर था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,419.15 पर ट्रेड कर रहा था। बता दें कि शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 350 अंक चढ़कर 74717.57 के स्तर पर पहुंच गया था। यहां हम समझेंगे कि बाजार ने अचानक अपनी बढ़त क्यों गंवा दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI MPC का मिला-जुला असर

आज RBI MPC ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी के साथ 'न्यूट्रल' स्टांस को बरकरार रखने का फैसला किया। यह बाजार के लिए राहत की खबर रही। हालांकि केंद्रीय बैंक द्वारा देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाने से बाजार का मूड थोड़ा खराब हुआ है। इसके साथ ही आरबीआई ने इस साल के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है।

प्रॉफिट बुकिंग

आज शेयर बाजार में ऊंचे लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.56 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 74,717.57 पर था, जबकि निफ्टी 99.8 अंक या 0.42 फीसदी बढ़कर 23,516.35 पर पहुंच गया। ऐसे में निवेशकों ने सतर्कता बरती और प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने बढ़त गंवा दी।

अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत अभी भी अधर में लटकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजफायर के बावजूद लेबनान में इजराइल के हमले जारी हैं। इस बीच ईरान के IRGC ने कहा है कि जब तक इजराइल लेबनान के इलाके से पीछे नहीं हटता, तब तक क्षेत्र में शांति नहीं होगी। दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अगर युद्ध खत्म करने पर कोई समझौता होता है, तो वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर से मिलने के लिए तैयार हैं।

क्रूड ऑयल में उछाल

शेयर बाजार में गिरावट की एक और बड़ी वजह क्रूड ऑयल में उछाल है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त नजर आ रही है और यह 95.10 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

FIIs की लगातार बिकवाली

बाजार में गिरावट की एक और बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है। FIIs ने 4 जून को 4,447.10 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर रुपये की वैल्यू पर भी बड़ा है। इससे मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख