return to news
  1. ऑटो स्टॉक्स की चमक से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 273 अंक चढ़ा, निफ्टी 24317 पर बंद

मार्केट न्यूज़

ऑटो स्टॉक्स की चमक से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 273 अंक चढ़ा, निफ्टी 24317 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 30, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी M&M, Maruti Suzuki, Tech Mahindra, RIL और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Adani Ports, IndiGo, Bajaj Finserv, Asian Paints और BEL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 30 जुलाई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 273.55 अंकों की तेजी रही और यह 77,928.15 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 66.95 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,317.15 के लेवल पर बंद हुआ है। ऑटो शेयरों में आज निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

M&M, Maruti Suzuki समेत कई शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी M&M, Maruti Suzuki, Tech Mahindra, RIL और SBIN जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Adani Ports, IndiGo, Bajaj Finserv, Asian Paints और BEL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.31 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत इन सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका भी प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में रही और यह इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, मेटल, PSU बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ आज निफ्टी रियल्टी 2 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में आज क्यों आई रैली?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी ने आज बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है। इसमें सबसे ज्यादा तेजी Sona BLW Precision Forgings के शेयरों में रही और यह करीब 6 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा M&M, TVS Motor, Hero MotoCorp, Maruti Suzuki और TMPV जैसे शेयरों में भी तेजी देखी गई।

विदेशी निवेशकों ने भी भारतीय बाजार पर पिछले कुछ दिनों में भरोसा दिखाया है। 29 जुलाई को FIIs ने भारतीय बाजार में 2,981.87 करोड़ रुपये की खरीदारी की। 28 जुलाई को भी FIIs ने 755.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इन वजहों से आज बाजार को मजबूती मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख