return to news
  1. Indo-MIM की 45% प्रीमियम के साथ बंपर लिस्टिंग, Lohia Corp भी चमका, लेकिन Xtranet Tech ने किया निराश

मार्केट न्यूज़

Indo-MIM की 45% प्रीमियम के साथ बंपर लिस्टिंग, Lohia Corp भी चमका, लेकिन Xtranet Tech ने किया निराश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 30, 2026, 10:24 IST

सारांश

Indo-MIM ने अपने निवेशकों को आज लिस्टिंग पर शानदार रिटर्न दिया है। NSE पर यह स्टॉक ₹700 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो इसके IPO इश्यू प्राइस ₹485 प्रति शेयर से 44.33% ज्यादा है। वहीं, BSE पर इसकी ट्रेडिंग ₹703 प्रति शेयर पर शुरू हुई, जो इश्यू प्राइस से 44.95% ज़्यादा है।

IPO

Lohia Corp ने भी अपने निवेशकों को आज पॉजिटिव लिस्टिंग दी है।

IPO Listings Today: आईपीओ निवेशकों के लिए आज 30 जुलाई का दिन लिस्टिंग के लिहाज से अहम है। आज 3 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो गई हैं, जिनमें Indo-MIM, Lohia Corp, Xtranet Tech शामिल हैं। इनमें से Indo-MIM और Lohia Corp के शेयरों की NSE और BSE पर मजबूत लिस्टिंग देखने को मिली है। दूसरी तरफ Xtranet Tech ने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को निराश किया है। Indo-MIM आईपीओ के जरिए 3,811.21 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसके अलावा Lohia Corp का इश्यू साइज 1,101.28 करोड़ रुपये और Xtranet Tech का 166.80 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Indo-MIM की मजबूत लिस्टिंग

Indo-MIM ने अपने निवेशकों को आज लिस्टिंग पर शानदार रिटर्न दिया है। NSE पर यह स्टॉक ₹700 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो इसके IPO इश्यू प्राइस ₹485 प्रति शेयर से 44.33% ज्यादा है। वहीं, BSE पर इसकी ट्रेडिंग ₹703 प्रति शेयर पर शुरू हुई, जो इश्यू प्राइस से 44.95% ज़्यादा है।

यह आईपीओ 23 से 27 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह कुल 98.47 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 296.13 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 50.63 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 6.67 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 9.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Lohia Corp IPO

Lohia Corp ने भी अपने निवेशकों को आज पॉजिटिव लिस्टिंग दी है। इसके शेयर BSE पर 460 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 425 रुपये था। इस तरह इसके निवेशकों को 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इसके शेयरों में इश्यू प्राइस के मुकाबले 8.71 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Lohia Corp का आईपीओ कुल 7.78 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs का हिस्सा 10.10 गुना, NIIs का हिस्सा 6.82 गुना, रिटेल निवेशकों का पोर्शन 2.77 गुना और एम्प्लॉयीज का हिस्सा 1.39 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Xtranet Tech IPO

Xtranet Tech ने आज अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर निराश किया। इसके शेयरों की लिस्टिंग तो पॉजिटिव हुई है, लेकिन जल्द ही यह लाल निशान पर चला गया। कंपनी के शेयर आज BSE पर 130.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुले, जबकि ऑफर प्राइस 127 रुपये था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद इसमें बिकवाली दिखी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय कंपनी के शेयरों में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही थी।

Xtranet Technologies के आईपीओ को कुल 12.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके तहत QIBs का हिस्सा 7.13 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं NIIs के हिस्से को 26.65 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 8.98 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख