return to news
  1. HDFC Bank के Q2 नतीजे कब आएंगे? कंपनी ने बताई तारीख, इस साल 25% टूट चुका है शेयर

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank के Q2 नतीजे कब आएंगे? कंपनी ने बताई तारीख, इस साल 25% टूट चुका है शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 14:05 IST

सारांश

HDFC Bank ने मंगलवार, 22 सितंबर को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 17 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म होने वाली तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा।

HDFC Bank

HDFC Bank ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि 17 अक्टूबर को नतीजे किस समय जारी किए जाएंगे।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने 22 सितंबर को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए अपनी कमाई का शेड्यूल जारी किया। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान 17 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 749.30 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इसका मार्केट कैप 11.44 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

17 अक्टूबर को होगी बोर्ड की बैठक

HDFC Bank ने मंगलवार, 22 सितंबर को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 17 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म होने वाली तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा।

HDFC Bank ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि 17 अक्टूबर को नतीजे किस समय जारी किए जाएंगे। हालांकि, पिछले दो तिमाहियों में बैंक ने दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच अपने नतीजे जारी किए थे। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बार भी इसी समय के आसपास नतीजों पर रहेगी।

बैंक ने यह भी बताया कि उसके शेयर डीलिंग कोड के तहत बैंक के नामित कर्मचारियों और उनके करीबी रिश्तेदारों के लिए सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग की विंडो 24 सितंबर से 19 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगी। यह अवधि दोनों तारीखों को शामिल करती है।

Q1 FY27 में कैसा रहा था प्रदर्शन?

HDFC Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 19,060 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। यह पिछले साल की समान तिमाही के 18,155 करोड़ रुपये से 5% अधिक था। बैंक के मुताबिक, लोन ग्रोथ और क्रेडिट कॉस्ट पर नियंत्रण से मुनाफे को सपोर्ट मिला।

इस दौरान बैंक के बैड लोन के लिए प्रोविजन 79% घटकर 3,060 करोड़ रुपये रह गए, जो एक साल पहले 14,442 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में बैंक का कुल क्रेडिट कॉस्ट रेशियो 0.40% रहा।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 7% बढ़कर 33,534 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 31,438 करोड़ रुपये थी। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल एसेट्स के आधार पर 3.26% और इंटरेस्ट-अर्निंग एसेट्स के आधार पर 3.40% रहा।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

HDFC Bank के शेयर काफी समय से दबाव में हैं। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 2 फीसदी चढ़ा है। वहीं पिछले 6 महीने में इसका प्रदर्शन फ्लैट रहा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 25 फीसदी टूट चुके हैं। वहीं पिछले 1 साल में भी इसमें 23 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख