return to news
  1. US-Iran में बढ़ा सैन्य तनाव, क्रूड ऑयल भी उछला, आज इन वजहों से बाजार में छाई सुस्ती

मार्केट न्यूज़

US-Iran में बढ़ा सैन्य तनाव, क्रूड ऑयल भी उछला, आज इन वजहों से बाजार में छाई सुस्ती

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 30, 2026, 11:33 IST

सारांश

कुछ दिनों की शांति के बाद अमेरिका और ईरान ने एक बार फिर एक-दूसरे पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर अचानक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

Stock Market

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर आज क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 30 जुलाई को सुस्ती नजर आ रही है। आज के शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में 214 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77,440.91 के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, बाजार ने जल्द ही रिकवरी भी दिखाई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स 5 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 77649.22 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज एक समय पर 60 अंकों तक लुढ़ककर 24187.10 के लेवल पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें भी फ्लैट ट्रेडिंग हो रही थी। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की इस सुस्ती के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव

कुछ दिनों की शांति के बाद अमेरिका और ईरान ने एक बार फिर एक-दूसरे पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर अचानक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और जॉर्डन की सेना ने इन सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। इस हमले के जवाब में अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के अंदर मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। पहली बार सऊदी अरब ने भी इस युद्ध में खुलकर अमेरिका का साथ दिया है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से आज निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर आज क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 88.72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

US Fed का फैसला

अमेरिकी फेड रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों को 3.50%-3.75% पर स्थिर रखा है। हालांकि फेड के सदस्यों के बीच नीति को लेकर मतभेद दिखा। दरअसल, 3 सदस्य महंगाई रोकने के लिए दरें बढ़ाने के पक्ष में थे। इससे संकेत मिला कि भविष्य में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना अब काफी कम या देर से होगी। इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट नजर आई। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।

बैंकिंग, रियल्टी समेत कई सेक्टर्स पर दबाव

आज के कारोबार में NSE पर कई सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव है। निफ्टी प्राइवेट बैंक और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 0.50 फीसदी की गिरावट नजर आई। निफ्टी रियल्टी 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा FMCG और मीडिया जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इसके अलावा Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। Adani Ports, Asian Paints, HUL, Bajaj Finserv, Eternal और Axis Bank जैसे कई दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स रहे। इन शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख