return to news
  1. शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 329 अंक टूटकर बंद, जानिए किन सेक्टर्स में दिखी जोरदार बिकवाली

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 329 अंक टूटकर बंद, जानिए किन सेक्टर्स में दिखी जोरदार बिकवाली

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 15:37 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में 22 सितंबर को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 329.91 प्वाइंट गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 85.33 प्वाइंट की गिरावट के साथ 23,329.00 के लेवल पर बंद हुआ।

Stock Market

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में 22 सितंबर को मिला-जुला माहौल देखने को मिला, लेकिन अंत में बिकवाली के भारी दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के आखिरी घंटे में हुई बिकवाली ने बाजार के सेंटिमेंट पर असर डाला, जिससे प्रमुख इंडेक्स निचले स्तरों पर जाकर क्लोज हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 329.91 प्वाइंट यानी 0.44% की गिरावट के साथ 74,529.08 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी दबाव से अछूता नहीं रहा और 85.33 प्वाइंट यानी 0.36% फिसलकर 23,329.00 के लेवल पर क्लोज हुआ। इंडेक्स में आई इस सुस्ती से बाजार में थोड़ी सतर्कता देखी जा रही है।

IT और FMCG सेक्टर्स में दिखा सबसे ज्यादा दबाव

सेक्टोरल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर को उठाना पड़ा। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.86% की गिरावट के साथ 28,582.10 के लेवल पर बंद हुआ। इसके साथ ही कंज्यूमर गुड्स सेक्टर यानी FMCG में भी बिकवाली हावी रही और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.53% गिरकर 45,657.90 पर आ गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.49% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.31% की गिरावट आई। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 इंडेक्स 0.25% घटकर 27,503.60 के स्तर पर क्लोज हुआ।

ऑटोमोबाइल और फार्मास्यूटिकल सेक्टर्स में भी गिरावट का रुख बना रहा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.24% फिसलकर 27,085.45 पर बंद हुआ। वहीं हेल्थकेयर और दवा कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाने वाला निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.41% की गिरावट के साथ 26,910.40 के लेवल पर आ गया। इन प्रमुख सेक्टर्स में सुस्ती के कारण पूरे बाजार की रिकवरी पर ब्रेक लगा रहा और प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में आने में नाकाम रहे।

मीडिया और रियल्टी सेक्टर्स ने दी बाजार को राहत

बाजार की इस चौतरफा गिरावट के बीच कुछ सेक्टर्स ऐसे भी रहे जहां निवेशकों ने खरीदारी में रुचि दिखाई। सबसे अच्छी बढ़त मीडिया सेक्टर में देखने को मिली। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.22% उछलकर 1,574.95 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी दर्ज की गई, जिससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.88% चढ़कर 861.40 के लेवल पर क्लोज हुआ। मेटल सेक्टर में भी हल्की मजबूती रही और निफ्टी मेटल 0.15% की मामूली बढ़त लेकर 12,992.50 पर बंद हुआ। इन सेक्टर्स में आई तेजी ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक सीमित करने में मदद की।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 101.70 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में तेल का भाव करीब 8 फीसदी टूट चुका है। हालिया गिरावट के पीछे एक मुख्य कारण सऊदी अरब के तेल निर्यात में सुधार के संकेत हैं। सैटेलाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि वीकेंड में सऊदी अरब ने रास तनुरा में सात बहुत बड़े क्रूड कैरियर (VLCC) पर लगभग 14 मिलियन बैरल तेल लोड किया।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख