return to news
  1. IT शेयरों में शानदार रैली, फिर भी सेंसेक्स 69 अंक लुढ़का, निफ्टी 23985 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में शानदार रैली, फिर भी सेंसेक्स 69 अंक लुढ़का, निफ्टी 23985 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 28, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Eternal, Tech Mahindra, Infosys और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, BEL, NTPC, ICICI Bank और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 28 जुलाई को पूरे दिन सुस्ती नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 69.86 अंकों की गिरावट रही और यह 76,765.92 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 10.60 अंक लुढ़ककर 23985.35 के लेवल पर आ गया। दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट का शिकार हुआ। KOSPI करीब 10.73% टूटकर 6,031.38 अंक पर आ गया। इस बड़ी गिरावट ने ग्लोबल सेंटीमेंट पर असर डाला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Eternal में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Eternal, Tech Mahindra, Infosys और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, BEL, NTPC, ICICI Bank और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो इसमें 0.10 फीसदी की मामूली बढ़त रही। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.20 फीसदी तक लुढ़क गया।

निफ्टी IT में जमकर खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी IT में रही और यह इंडेक्स 3.35 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी रियल्टी में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी FMCG और PSU बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। वहीं निफ्टी मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। इसके चलते IT शेयरों में जोरदार खरीदारी के बावजूद बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार सूचकांक KOSPI करीब 10.73% टूटकर 6,031.38 अंक पर आ गया। इतनी बड़ी गिरावट के कारण एक्सचेंज को 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर टेक्नोलॉजी और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला।

इसके अलावा इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US FOMC) की नीतिगत बैठक को लेकर निवेशक काफी सतर्क हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजारों में लगातार नेट सेलर्स बने हुए हैं और घरेलू बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। इसका भी असर बाजार पर दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख