return to news
  1. Vedanta Aluminium दे सकती है पहला अंतरिम डिविडेंड, 30 जुलाई को बोर्ड करेगा फैसला

मार्केट न्यूज़

Vedanta Aluminium दे सकती है पहला अंतरिम डिविडेंड, 30 जुलाई को बोर्ड करेगा फैसला

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 28, 2026, 13:45 IST

सारांश

Vedanta Aluminium Share: अगर कंपनी अंतरिम डिविडेंड घोषित करती है, तो 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को इसकी रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में होगा, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

शेयर सूची

Vedanta Aluminium

वेदांता के डिमर्जर के बाद Vedanta Aluminium Metal एक अलग लिस्टेड कंपनी बन गई है।

Vedanta Aluminium Share: वेदांता एल्युमिनियम मेटल के शेयरधारकों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसकी बोर्ड बैठक 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को होगी। इस बैठक में जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के साथ-साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) पर भी फैसला लिया जाएगा। हालांकि, डिविडेंड दिया जाएगा या नहीं, इसका अंतिम निर्णय बोर्ड की मंजूरी के बाद ही होगा। इस बीच आज Vedanta Aluminium के शेयरों में 0.31 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 435.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिकॉर्ड डेट कब है?

अगर कंपनी अंतरिम डिविडेंड घोषित करती है, तो 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को इसकी रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में शेयरधारक के रूप में होगा, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

हाल ही में हुई है लिस्टिंग

वेदांता के डिमर्जर के बाद Vedanta Aluminium Metal एक अलग लिस्टेड कंपनी बन गई है। कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग 15 जून 2026 से BSE और NSE पर शुरू हुई थी। प्राइस डिस्कवरी के बाद कंपनी का शेयर NSE पर ₹522 और BSE पर ₹527 पर लिस्ट हुआ था। यह कीमत बाजार की उम्मीदों से बेहतर रही, क्योंकि कई एक्सपर्ट्स ने इसकी संभावित वैल्यू ₹475–477 प्रति शेयर के आसपास बताई थी।

क्या करती है Vedanta Aluminium?

वेदांता एल्युमिनियम मेटल भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादक कंपनियों में से एक है। कंपनी ने FY25 में 24.2 लाख टन (2.42 मिलियन टन) एल्युमिनियम का उत्पादन किया था, जो भारत के कुल उत्पादन का आधे से ज्यादा हिस्सा है। कंपनी अपने उत्पाद 60 से अधिक देशों में बेचती है।

एल्युमिनियम का इस्तेमाल परिवहन, निर्माण, बिजली ढांचे, पैकेजिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में होता है। हल्का होने, मजबूत होने, जंग से बचने और आसानी से रीसायकल होने जैसी खूबियों के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी इसकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि Vedanta Aluminium, वेदांता समूह की सबसे मूल्यवान डिमर्ज्ड कंपनियों में से एक है। इसकी बड़ी उत्पादन क्षमता, कम लागत पर उत्पादन और एल्युमिनियम कारोबार में मजबूत स्थिति को देखते हुए इसे भविष्य में ग्रुप के लिए वैल्यू क्रिएशन का प्रमुख इंजन माना जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख