return to news
  1. IT शेयरों ने भरी उड़ान, क्रूड ऑयल 85 डॉलर पर आया, आज इन वजहों से बाजार में दिखी रिकवरी

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों ने भरी उड़ान, क्रूड ऑयल 85 डॉलर पर आया, आज इन वजहों से बाजार में दिखी रिकवरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 28, 2026, 11:50 IST

सारांश

Stock Market: आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में 3.63 फीसदी की बढ़त थी और यह 30,511.85 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market

शेयर बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का भी फायदा मिला।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 जुलाई को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज शुरुआती कोरोबार में BSE Sensex में करीब 130 अंकों की गिरावट देखी गई। हालांकि जल्द ही बाजार ने रिकवरी भी दिखाई। इसके चलते सेंसेक्स आज के अपने निचले स्तर से करीब 283 अंक बढ़कर 76,988.48 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी आज के निचले स्तर से 80 अंक बढ़कर 24,041.15 के स्तर पर पहुंच गया। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की रिकवरी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में 3.63 फीसदी की बढ़त थी और यह 30,511.85 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 6% बढ़ चुका है।

सबसे ज्यादा तेजी Coforge के शेयरों में है और यह करीब 10 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा TCS, Persistent Systems और Mphasis के शेयरों में करीब 4 फीसदी की बढ़त है। Infosys, Wipro समेत इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

शेयर बाजार को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का भी फायदा मिला। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत आज करीब 0.44 फीसदी गिरकर 85.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और समाधान निकल सकता है। इससे बाजार को उम्मीद है कि तेल की सप्लाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कच्चे तेल के सस्ता होने से भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्था को फायदा मिलता है और बाजार का माहौल बेहतर होता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। माना जा रहा है कि फेड इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, अगर महंगाई बढ़ती है तो भविष्य में ब्याज दरें बढ़ाने का विकल्प खुला रखा जा सकता है। ऐसे में निवेशक फेड के बयान का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ता है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक अहम फैक्टर है। पिछले हफ्ते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। लगातार 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2.68 फीसदी तक टूट गया था। इस गिरावट के बाद अब निवेशक बेहतर स्टॉक्स को कम कीमत पर खरीद रहे हैं, जिसके चलते इस हफ्ते बाजार ने वापसी की है। आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी हो रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख