return to news
  1. लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार की वापसी, क्रूड ऑयल में गिरावट और वैल्यू बाइंग समेत इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार की वापसी, क्रूड ऑयल में गिरावट और वैल्यू बाइंग समेत इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 11:05 IST

सारांश

अमेरिका और ईरान दोनों ने ही फिलहाल युद्ध रोकने का फैसला किया है। इसके पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार 13 दिनों तक भारी बमबारी की। इसके बाद पेंटागन ने 24 जुलाई की रात को अचानक अपने इस अभियान को रोक दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी युद्ध रोकने का ऐलान किया है।

Stock Market

Stock Market: बाजार में आज की तेजी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 27 जुलाई को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 656 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 76,715.64 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 197 अंक बढ़कर 23,964.50 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल युद्ध रोकने का फैसला किया है। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल के भाव में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि आज बाजार में तेजी क्यों आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव में कमी

अमेरिका और ईरान दोनों ने ही फिलहाल युद्ध रोकने का फैसला किया है। इसके पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार 13 दिनों तक भारी बमबारी की। इसके बाद पेंटागन ने 24 जुलाई की रात को अचानक अपने इस अभियान को रोक दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी युद्ध रोकने का ऐलान किया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को मौका दे रहे हैं। इस खबर से निवेशकों की चिंता कम हुई और बाजार में आज रिकवरी देखी गई।

क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 4.42 फीसदी गिरकर 87.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसके पहले पिछले कुछ समय में क्रूड ऑयल में भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। जुलाई के शुरुआती हफ्ते में ब्रेंट क्रूड $71 से $74 प्रति बैरल के आसपास था, जो पिछले सप्ताह तेजी के साथ $102 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते अब इनमें गिरावट दिख रही है।

वैल्यू बाइंग

बाजार में आज की तेजी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है। पिछले हफ्ते बाजार में बिकवाली का जबरदस्त दबाव था। इसके चलते पिछले 5 कारोबारी दिनों में Sensex में 2.68 फीसदी या 2091 अंकों की गिरावट आ चुकी थी। ऐसे में अब निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी करना बेहतर समझा, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

बेहतर तिमाही नतीजे

कुछ कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने भी आज बाजार का माहौल पॉजिटिव किया है। जून तिमाही के नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर, NTPC, IDFC First Bank और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी हो रही है। इन शेयरों में तेजी ने भी आज बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है।

बाजार में चौतरफा खरीदारी

आज शेयर बाजार में हर तरफ खरीदारी का माहौल है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स दोनों ही 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो सभी इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी IT इंडेक्स में है और यह 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख