return to news
  1. Nifty Bank: IDFC First Bank और AU SFB ने दिखाया दम, आज 1% तक क्यों उछल गया इंडेक्स?

मार्केट न्यूज़

Nifty Bank: IDFC First Bank और AU SFB ने दिखाया दम, आज 1% तक क्यों उछल गया इंडेक्स?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 27, 2026, 13:10 IST

सारांश

IDFC First Bank का शेयर आज करीब 10% उछलकर अपने 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर ₹88.76 पर पहुंच गया। वहीं AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर करीब 4.7% चढ़ा। पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

शेयर सूची

Nifty Bank

Nifty Bank: आज लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी है।

Nifty Bank: आज 27 जुलाई को बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% तक चढ़ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 14 में से 12 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। आज लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी है। इसकी एक बड़ी वजह दुनियाभर के बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजे रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IDFC First Bank के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल

जून तिमाही के शानदार नतीजों के बाद IDFC First Bank का शेयर आज करीब 10% उछलकर अपने 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर ₹88.76 पर पहुंच गया। वहीं AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर करीब 4.7% चढ़ा। पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा Canara Bank के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। IndusInd Bank का शेयर भी 1 फीसदी तक बढ़ गया। ICICI Bank का शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

IDFC First Bank का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

IDFC First Bank ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में ₹1,075 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹463 करोड़ के मुकाबले 132% से ज्यादा है। यह बैंक का अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है।

बैंक का कुल ग्राहक कारोबार 18.6% बढ़कर ₹6.05 लाख करोड़ से अधिक हो गया। वहीं, लोन और एडवांस 20.6% बढ़कर ₹3.05 लाख करोड़ पर पहुंच गए। बैंक की एसेट क्वालिटी भी सुधरी है। ग्रॉस एनपीए 1.97% से घटकर 1.51% और नेट एनपीए 0.55% से घटकर 0.44% हो गया। इसके अलावा नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 5.96% रहा। हालांकि, जोखिमों को देखते हुए बैंक ने एहतियात के तौर पर ₹515 करोड़ का अतिरिक्त प्रोविजन भी किया है।

AU Small Finance Bank ने भी दिखाया दम

AU Small Finance Bank का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 37% बढ़कर ₹796 करोड़ हो गया। बैंक को कम प्रोविजन और बेहतर नेट इंटरेस्ट मार्जिन का फायदा मिला। बैंक की कोर नेट इंटरेस्ट इनकम 32% बढ़कर ₹2,695 करोड़ रही, जबकि लोन बुक में 23% की बढ़ोतरी हुई। बैंक का NIM भी बढ़कर 5.9% हो गया।

बैंक के कार्यकारी निदेशक विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कई वर्षों में यह बैंक की सबसे बेहतर पहली तिमाही रही है। उन्होंने बताया कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद कर्ज की मांग मजबूत रही, जिसका असर बैंक के कारोबार और GST और ई-वे बिल जैसे आर्थिक संकेतकों में भी देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख