return to news
  1. प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, सेंसेक्स 442 अंक लुढ़का, निफ्टी 24238 पर बंद

मार्केट न्यूज़

प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर बनाया दबाव, सेंसेक्स 442 अंक लुढ़का, निफ्टी 24238 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Power Grid, NTPC, Bharti Airtel और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, HDFC Bank, Maruti Suzuki, Kotak Mahindra Bank और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 जुलाई को पूरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 442.93 अंकों की कमजोरी रही और यह 77,708.52 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95.80 अंकों की गिरावट के साथ 24238.50 के लेवल पर बंद हुआ है। बाजार में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली। बता दें कि एक समय पर Sensex करीब 783 अंक टूटकर 77,368.29 के स्तर तक लुढ़क गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Power Grid जैसे शेयरों में दिखी खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Power Grid, NTPC, Bharti Airtel और HCL Tech जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, HDFC Bank, Maruti Suzuki, Kotak Mahindra Bank और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.56 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

प्राइवेट बैंक समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2.75 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी मेटल, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके साथ ही निफ्टी ऑटो, IT और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सोमवार को अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। इस बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.44 फीसदी बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

HDFC Bank और Axis Bank के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, जिसके बाद इनमें बिकवाली का दबाव दिखा। इसके साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 96.42 पर आ गया है। दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को FIIs ने भारतीय बाजार में 376.41 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख