return to news
  1. Stock Market: कमजोर बैंकिंग नतीजे, क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार, आज इन फैक्टर्स से लुढ़का बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: कमजोर बैंकिंग नतीजे, क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार, आज इन फैक्टर्स से लुढ़का बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 11:15 IST

सारांश

Stock Market: सोमवार को अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार चाबहार समेत कई शहरों में धमाके हुए। फिर से शुरू हुए इस युद्ध में अब मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। वहीं युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

Stock Market

Stock Market: क्रूड ऑयल के भाव में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 जुलाई को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77444.79 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 185 अंकों की कमजोरी के साथ 24149.90 के लेवल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जारी तनाव ने आज बाजार पर दबाव डाला है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल के भाव में तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा कमजोरी तिमाही नतीजों ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

सोमवार को अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार चाबहार समेत कई शहरों में धमाके हुए। फिर से शुरू हुए इस युद्ध में अब मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। वहीं युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में उसके डार्कहोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाया गया है। दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

क्रूड ऑयल में उछाल

क्रूड ऑयल के भाव में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.44 फीसदी बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इसके पहले पिछले कुछ दिनों से इसकी कीमत 85 डॉलर के आसपास बनी हुई थी। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

बैंकिंग शेयर हुए क्रैश

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आज बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है। HDFC Bank, Axis Bank, YES Bank, Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank जैसे दिग्गज बैंकों ने हाल ही में अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। HDFC Bank और Axis Bank के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। इस बीच आज निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.22 फीसदी तक लुढ़क गया है। बैंकों के कमजोर नतीजों ने बाजार पर दबाव डाला है।

रुपये में कमजोरी

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 96.42 पर आ गया। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच अमेरिकी करेंसी की जबरदस्त मांग थी। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि घरेलू इक्विटी बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी से भी भारतीय करेंसी पर दबाव पड़ा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शुक्रवार को FIIs ने भारतीय बाजार में 376.41 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। जुलाई के अब तक के आंकड़ों की बात करें तो विदेशी निवेशकों ने कुल ₹3383.92 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की है। FIIs की लगातार बिकवाली से निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख