return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Lohia Corp समेत 8 नए आईपीओ, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Lohia Corp समेत 8 नए आईपीओ, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 15:00 IST

सारांश

Lohia Corp का IPO भी 23 से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। यह पूरी तरह 1,101.28 करोड़ रुपये का OFS है, यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। इस IPO का प्राइस बैंड 404-425 रुपये प्रति शेयर है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: Xtranet Technologies का IPO भी 23 से 27 जुलाई तक खुला रहेगा।

Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते काफी हलचल रहने वाली है। 22 से 27 जुलाई के बीच कुल 8 नए IPO निवेशकों के लिए खुलेंगे। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के Cube Highways Trust InvIT, Indo MIM, Lohia Corp और Xtranet Technologies के IPO शामिल हैं। वहीं SME सेगमेंट में Gulf Lloyds (India), Metalic Technoforge, Shree Balaji (Mala) Textiles और Silverstorm Parks & Resorts के IPO आएंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Lohia Corp IPO

टेक्निकल टेक्सटाइल मशीनरी बनाने वाली Lohia Corp का IPO भी 23 से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। यह पूरी तरह 1,101.28 करोड़ रुपये का OFS है, यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई नई पूंजी नहीं मिलेगी। इस IPO का प्राइस बैंड 404-425 रुपये प्रति शेयर है और एक लॉट में 35 शेयर होंगे।

Cube Highways Trust InvIT

Cube Highways Trust InvIT का इश्यू 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 151-152 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। 5000 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी पहले ही रणनीतिक निवेशकों से 1250 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Indo MIM IPO

प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाने वाली Indo MIM का IPO 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। इसमें 499.10 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 3,311.21 करोड़ रुपये का OFS भी होगा। कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी। IPO का प्राइस बैंड 461-485 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एक लॉट में 30 शेयर होंगे। कंपनी ऑटोमोबाइल, मेडिकल, डिफेंस और एयरोस्पेस समेत कई सेक्टरों के लिए उत्पाद बनाती है।

Xtranet Technologies IPO

आईटी सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली Xtranet Technologies का IPO भी 23 से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। 166.80 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, इसमें OFS शामिल नहीं है। कंपनी ने 120-127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 110 शेयर होंगे। IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल, सिस्टम और हार्डवेयर खरीदने तथा अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इसी हफ्ते SBI Funds Management, Alpine Texworld, Caliber Mining, Millworks Technologies और Sotefin Bharat के शेयर भी शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख