return to news
  1. NIFTY Bank: कमजोर Q1 नतीजों ने बिगाड़ा मूड, HDFC और Axis Bank समेत कई शेयर 5% तक लुढ़के

मार्केट न्यूज़

NIFTY Bank: कमजोर Q1 नतीजों ने बिगाड़ा मूड, HDFC और Axis Bank समेत कई शेयर 5% तक लुढ़के

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 14:35 IST

सारांश

HDFC Bank का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 99,200 करोड़ रुपये थी।

शेयर सूची

Nifty Bank

Nifty Bank: बैंकों ने FY27 की अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से कमजोर नतीजे पेश किए हैं।

NIFTY Bank: आज 20 जुलाई को प्राइवेट सेक्टर के कई बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। इसके चलते निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। आज इंडेक्स में शामिल कई शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। इनमें HDFC Bank और Axis Bank जैसे दिग्गज शेयर 5 फीसदी तक टूट गए। दरअसल, इन बैंकों ने FY27 की अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कमजोर नतीजों के बीच आज इनमें बिकवाली हो रही है। दूसरी तरफ ICICI Bank के शेयर आज 1.36 फीसदी तक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर 5% से ज्यादा चढ़ गए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank के नतीजे कमजोर

HDFC Bank का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 99,200 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज से होने वाली आय में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 28,169 करोड़ रुपये रह गया। नतीजों के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बैंक के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली।

Axis Bank का शेयर भी लुढ़का

Axis Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़कर 7114 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 8% बढ़कर 14,646 करोड़ रुपये रही। हालांकि, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 3.46% रह गया, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। यही वजह रही कि अच्छे मुनाफे के बावजूद बैंक के शेयरों में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई।

PNB के कैसे रहे नतीजे?

पंजाब नेशनल बैंक ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। बैंक का नेट प्रॉफिट 3 गुना से ज्यादा बढ़कर 5,253 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,675 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज आय में भी हल्की बढ़ोतरी हुई और खराब कर्ज (NPA) में कमी आने से एसेट क्वालिटी बेहतर हुई। मजबूत नतीजों के बाद PNB के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख