return to news
  1. टाटा पावर को 324MW बिजली सप्लाई के लिए SECI से मिला ठेका, शेयरों में दिखी हलचल

मार्केट न्यूज़

टाटा पावर को 324MW बिजली सप्लाई के लिए SECI से मिला ठेका, शेयरों में दिखी हलचल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 20, 2026, 15:00 IST

सारांश

टाटा पावर के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 1.2% के करीब की तेजी देखी गई है, वहीं पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 5% तक लुढ़के हैं। पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टाटा पावर के शेयर 4% के आस-पास फिसले हैं।

शेयर सूची

टाटा पावर

आज क्यों टाटा पावर के शेयरों में दिखी तेजी? (Photo: Shutterstock)

टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) से 324 मेगावाट पावर सप्लाई का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि यह परियोजना देश में स्थापित की जा रही पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं से 1,500 मेगावाट/12,000 मेगावाट-घंटा पावर सप्लाई के लिए एसईसीआई की शुल्क आधारित वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत अलॉट की गई है। इसके बाद से आज टाटा पावर के शेयरों में हलचल भी देखने को मिली है। दोपहर 2:30 बजे के करीब टाटा पावर के शेयर 1.70% यानी कि प्रति शेयर 6.40 रुपये चढ़कर 383.65 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। यह परियोजना ‘ई-रिवर्स’ नीलामी के जरिये हासिल की गई। इसके लिए 40 साल का पंप्ड स्टोरेज खरीद समझौता किया गया है और इसके 2029 तक चालू होने की उम्मीद है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एसईसीआई से मिला यह ठेका लॉन्ग-ड्यूरेशन एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में टाटा पावर की स्थिति को और मजबूत करेगा। यह सेक्टर भारत की तेजी से बढ़ती सोलर और विंड एनर्जी क्षमता को ग्रिड से जोड़ने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे दिन में पैदा अतिरिक्त बिजली को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा सकने वाली विश्वसनीय बिजली में बदला जा सकता है। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर लिमिटेड पावर वैल्यू चेन के सभी सेक्टरों में काम करने वाली एकीकृत बिजली कंपनी है। उसकी परिचालन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की कुल क्षमता 26 गीगावाट से अधिक है। इसमें लगभग 17.5 गीगावाट क्लीन एंड ग्रीन एनर्जी क्षमता (निर्माणाधीन परियोजनाओं सहित) और लगभग 8.9 गीगावाट थर्मल पावर उत्पादन क्षमता शामिल है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

टाटा पावर के शेयरों में पिछले एक सप्ताह में 1.2% के करीब की तेजी देखी गई है, वहीं पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 5% तक लुढ़के हैं। पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टाटा पावर के शेयर 4% के आस-पास फिसले हैं।

टाटा पावर लिमिटेड के बारे में

टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनी है। यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। यह पूरी एनर्जी वैल्यू चेन में काम करती है, जिसमें बिजली उत्पादन (थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल), ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। कंपनी पावर ट्रेडिंग और एंड टू एंड एनर्जी समाधान में भी लगी हुई है। इसके पास समर्पित ट्रांसमिशन लाइनें और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस हैं, जो पूरे भारत में 13.1 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सर्विस देते हैं, साथ ही सौर सेल और मॉड्यूल के लिए एक एकीकृत सौर विनिर्माण इकाई भी है। 7,856 मेगावाट की स्वच्छ और हरित परिचालन क्षमता के साथ, टाटा पावर बड़े पैमाने पर भरोसेमंद, जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख