return to news
  1. Stock Market Wrap: दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार की शानदार वापसी, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty 24005 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार की शानदार वापसी, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty 24005 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Eternal, Asian Paints, HUL, Adani Ports और SBIN जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ HCL Tech, Tech Mahindra, TCS, Infosys और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 1 जुलाई को जमकर खरीदारी देखने को मिली है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 443.97 अंकों तेजी रही और यह 76922.64 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 140.10 अंक बढ़कर 24005.85 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके पहले पिछले लगातार दो कारोबारी दिनों में बाजार में कमजोरी थी। आज ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने जुलाई महीने के बिक्री के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। इस बीच ऑटो और FMCG जैसे कई सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Asian Paints समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी Eternal, Asian Paints, HUL, Adani Ports और SBIN जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ HCL Tech, Tech Mahindra, TCS, Infosys और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.37 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत कई इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 3.60 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG और मीडिया इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी ऑटो, प्राइवेट और PSU बैंक इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक चढ़ गए।

दूसरी तरफ निफ्टी IT करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी मेटल में 1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में करीब 0.50 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा हेल्थकेयर इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। आज ऑटो सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने जून महीने के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। इनमें मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के मजबूत आंकड़ों ने मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया। इसके अलावा FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को बढ़ावा मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख