return to news
  1. IT शेयरों में आज भी शानदार रैली, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से बाजार में फिर दिखा जोश

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में आज भी शानदार रैली, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से बाजार में फिर दिखा जोश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 16, 2026, 11:26 IST

सारांश

आज IT शेयरों में एक बार फिर जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स की बात करें तो यह 2.83 फीसदी तक उछल गया है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में यह इंडेक्स करीब 14 फीसदी चढ़ा है। आज सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra में है और यह करीब 7 फीसदी तक उछल गया है।

Stock Market

Stock Market: बाजार में तेजी के पीछे एक और बड़ी वजह हैवीवेट शेयरों में खरीदारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 अक्तूबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 460 अंकों की तेजी देखी गई और यह 74778.78 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 152 अंक उछलकर 23,149.85 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। IT शेयरों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। इसके अलावा Jio IPO के ऐलान और कच्चे तेल में नरमी से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के पीछे कौन सी वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में तेजी जारी

आज IT शेयरों में एक बार फिर जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स की बात करें तो यह 2.83 फीसदी तक उछल गया है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में यह इंडेक्स करीब 14 फीसदी चढ़ा है। आज सबसे ज्यादा तेजी Tech Mahindra में है और यह करीब 7 फीसदी तक उछल गया है। इसके अलावा Wipro में भी 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। Infosys और TCS के शेयरों में भी 3-4 फीसदी की तेजी है। TCS समेत कुछ IT कंपनियों ने मजबूत नतीजे जारी किए, जिससे इन शेयरों में खरीदारी बढ़ी है।

कच्चे तेल में नरमी

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.50 फीसदी लुढ़ककर 105.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। दरअसल अमेरिकी प्रशासन रूस, ईरान और वेनेजुएला जैसे प्रतिबंधित देशों से तेल परिवहन करने वाले शैडो फ्लीट टैंकरों पर प्रतिबंधों को कम करने पर विचार कर रहा है। इस कदम से वैश्विक सप्लाई बढ़ने की संभावना है, जिससे क्रूड ऑयल के भाव में नरमी आई है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिहाज से अच्छी खबर है।

रुपये में सुधार

शुक्रवार को रुपया मजबूत शुरुआत के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह अपने पिछले बंद स्तर से 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.79 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में किए गए हस्तक्षेपों से रुपये को मजबूती मिली। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 94.75 पर खुला और बाद में 94.79 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को भी रुपये में 18 पैसे की तेजी आई थी, जिससे यह डॉलर के मुकाबले 94.99 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

दिग्गज शेयरों में खरीदारी

बाजार में तेजी के पीछे एक और बड़ी वजह हैवीवेट शेयरों में खरीदारी है। आज सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। Tech Mahindra, TCS, Infosys, Bharti Airtel और M&M के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। इसके अलावा NTPC, HDFC Bank, Axis Bank और Maruti Suzuki जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इन शेयरों ने बाजार की तेजी को बढ़ावा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख