return to news
  1. Aastha Spintex IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक मिला 2.76 गुना सब्सक्रिप्शन

मार्केट न्यूज़

Aastha Spintex IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक मिला 2.76 गुना सब्सक्रिप्शन

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 13:01 IST

सारांश

Aastha Spintex IPO: इस आईपीओ का प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। शेयरों का अलॉटमेंट 2 जुलाई तक होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 6 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

Aastha Spintex IPO

Aastha Spintex IPO: यह आईपीओ 29 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

सूती धागा बनाने वाली कंपनी Aastha Spintex के आईपीओ को आज 1 जुलाई को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 2.76 गुना सब्सक्राइब हो गया है। BSE के मुताबिक इसे अब तक 3,75,74,020 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1,36,00,000 शेयर हैं। 170 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 29 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Aastha Spintex IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.04 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 4.80 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 1.63 गुना
  • टोटल- 2.78 गुना
  • (01 Jul 2026 | 12:45:00 PM)

Aastha Spintex IPO के बारे में

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। शेयरों का अलॉटमेंट 2 जुलाई तक होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 6 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी के विस्तार में इस्तेमाल होगा। कंपनी लगभग 111.51 करोड़ रुपये का उपयोग Falcon Yarns Private Limited में बची हुई हिस्सेदारी खरीदने के लिए करेगी। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये फाल्कन यार्न्स की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में उपयोग होगी।

Aastha Spintex का बिजनेस

आस्था स्पिनटेक्स गुजरात के मोरबी में स्थित एक सेमी-ऑटोमेटेड और इंटीग्रेटेड स्पिनिंग एवं जिनिंग यूनिट संचालित करती है। कंपनी विभिन्न प्रकार के 100% कॉटन यार्न का उत्पादन करती है, जिनका उपयोग टेक्सटाइल उद्योग में किया जाता है। आस्था स्पिनटेक्स पहले ही फाल्कन यार्न्स में 15.2% हिस्सेदारी खरीद चुकी है। अब कंपनी शेष 84.79% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, जिससे फाल्कन यार्न्स पूरी तरह उसकी सहायक कंपनी बन जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख