return to news
  1. Q2 Results Live: Ujjivan SFB की NII में 35% का उछाल, DLF और PNB समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: Ujjivan SFB की NII में 35% का उछाल, DLF और PNB समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 16, 2026, 14:35 IST

सारांश

आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में जिंदल सॉ, E2E नेटवर्क्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल, उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, तेजस नेटवर्क्स, शॉपर्स स्टॉप, जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज और API बनाने वाली कंपनी सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज भी शामिल हैं।

Q2 Results

आज ओबेरॉय रियल्टी और हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 16 अक्तूबर का दिन खास है। आज 30 से अधिक कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर रही हैं। इनमें DLF, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), LTM, फेडरल बैंक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओबेरॉय रियल्टी, हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल और होम सर्विस प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी शामिल हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में जिंदल सॉ, E2E नेटवर्क्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल, उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, तेजस नेटवर्क्स, शॉपर्स स्टॉप, जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज और API बनाने वाली कंपनी सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज भी शामिल हैं।

02:35 PM: Ujjivan SFB की NII में 35% का उछाल

Ujjivan SFB ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 3 गुना बढ़कर 365 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 122 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 35 फीसदी बढ़कर 1,248 करोड़ रुपये हो गई है।

01:57 PM: Solara Active का मुनाफा 3 गुना बढ़ा

Solara Active का नेट प्रॉफिट करीब 3 गुना बढ़कर 28.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू भी 33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 417 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

01:40 PM: Federal Bank का नेट प्रॉफिट 45% उछला

Federal Bank ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। इसका नेट प्रॉफिट 45 फीसदी बढ़कर 1,386 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 3153 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

10:00 AM: Bajaj Housing Finance में हल्की तेजी

Bajaj Housing Finance के शेयरों में हल्की खरीदारी है। यह शेयर तिमाही नतीजों से पहले 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 84.12 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 70,091.60 करोड़ रुपये है।

09:58 AM: Punjab National Bank के शेयर लुढ़के

Punjab National Bank के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। तिमाही नतीजों से पहले यह शेयर 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 114.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये है।

09:55 AM: DLF के शेयरों में तेजी

DLF के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले खरीदारी हो रही है। यह शेयर BSE पर 0.64 फीसदी बढ़कर 673.90 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख