return to news
  1. ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में सुस्ती, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 24444 पर बंद

मार्केट न्यूज़

ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में सुस्ती, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 24444 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 21, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Power Grid, BEL, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और HDFC Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Trent, IndiGo, HCL Tech और Tech Mahindra के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अगस्त को पूरे दिन सुस्ती नजर आई। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी थी, लेकिन इसने जल्द ही अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। इसके बाद अंत में बाजार सपाट बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 3.11 अंकों की मामूली बढ़त रही और यह 77,540.83 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 में करीब 20.15 अंकों की तेजी देखी गई और यह 24,252 के लेवल पर क्लोज हुआ है। बता दें कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल का भाव 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, BEL समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Power Grid, BEL, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और HDFC Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Trent, IndiGo, HCL Tech और Tech Mahindra के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.03 फीसदी की मामूली कमजोरी रही। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो यह 0.70 फीसदी उछल गया।

ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी जैसे सेक्टर्स ने हल्की बढ़त दर्ज की।

शेयर बाजार में आज क्यों दिखा दबाव

शेयर बाजार में आज की सुस्ती के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका अब ईरान पर सीधे हमले के बजाय आर्थिक दबाव बनाने की तैयार कर रहा है। इसके चलते बाजार में यह डर बन गया है कि दोनों देशों के बीच तनाव और लंबा चल सकता है। US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का कहना है कि वॉशिंगटन ईरान पर "इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध" लगाएगा।

इस बीच आज आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 93.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, बीते कारोबारी दिन यानी 20 अगस्त को FIIs ने भारतीय बाजार में 583.36 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

दूसरी तरफ अमेरिका में 30-साल के ट्रेजरी यील्ड में फिर से बढ़ोतरी हुई है और यह लगभग 5.25 फीसदी पर पहुंच गया है। इसके अलावा 10-साल का यील्ड 4.71 फीसदी तक पहुंच गया। जब भी अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ती है, तो विदेशी निवेशक भारतीय बाजार जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिकी सुरक्षित बॉन्ड में लगाने लगते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख