return to news
  1. Augmont Enterprises IPO पहले ही दिन पूरी तरह भरा, Tempsens और Gaja Alternative में भी जमकर हो रहा निवेश

मार्केट न्यूज़

Augmont Enterprises IPO पहले ही दिन पूरी तरह भरा, Tempsens और Gaja Alternative में भी जमकर हो रहा निवेश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 21, 2026, 14:53 IST

सारांश

Tempsens Instruments भारत की सबसे बड़ी टेम्परेचर सेंसर (तापमान मापने वाले यंत्र) बनाने वाली कंपनी है। यह थर्मल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, कस्टमाइज्ड सेंसर, इंडस्ट्रियल हीटर्स और विशेष केबल बनाती है। इसका प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर और इश्यू साइज ₹650 करोड़ है।

Augmont Enterprises IPO

Augmont Enterprises का आईपीओ आज पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है।

अगर आप IPO में निवेश करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस समय मेनबोर्ड सेगमेंट के 3 बड़े पब्लिक इश्यू खुले हुए हैं। इनमें Augmont Enterprises, Tempsens Instruments India और Gaja Alternative Asset Management का आईपीओ शामिल है। Augmont Enterprises का आईपीओ आज ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। वहीं, Tempsens Instruments India में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा और Gaja Alternative Asset Management में आखिरी दिन है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आप इन IPOs में निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले ये जानना जरूरी है कि इन्हें निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां तीनों ही आईपीओ के लेटेस्ट सब्सक्रिप्शन आंकड़े दिए गए हैं।

Augmont Enterprises IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.06 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 2.40 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 2.06 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 0.98 गुना
  • टोटल- 1.55 गुना
  • (21 Aug 2026 | 02:36:00 PM)

Tempsens Instruments India Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 2.88 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 39.15 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 15.82 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड- 24.07 गुना
  • टोटल- 17.14 गुना
  • (21 Aug 2026 | 02:36:00 PM)

Gaja Alternative Asset Management Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 7.86 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 43.02 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 8.08 गुना
  • टोटल- 15.51 गुना
  • (21 Aug 2026 | 02:36:00 PM)

क्या करती हैं ये कंपनियां

Augmont Enterprises डिजिटल गोल्ड और बुलियन (सोना-चांदी) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹825 करोड़ जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹750 से ₹788 प्रति शेयर रखा गया है।

इसके अलावा Tempsens Instruments भारत की सबसे बड़ी टेम्परेचर सेंसर (तापमान मापने वाले यंत्र) बनाने वाली कंपनी है। यह थर्मल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, कस्टमाइज्ड सेंसर, इंडस्ट्रियल हीटर्स और विशेष केबल बनाती है। इसका प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर और इश्यू साइज ₹650 करोड़ है।

Gaja Alternative Asset Management एक प्राइवेट इक्विटी और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) मैनेजर कंपनी है। इसका इश्यू साइज 550 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख