return to news
  1. IT-रियल्टी और PSU बैंक समेत कई सेक्टर्स पर दबाव, सेंसेक्स 492 अंक लुढ़का, निफ्टी 24154 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT-रियल्टी और PSU बैंक समेत कई सेक्टर्स पर दबाव, सेंसेक्स 492 अंक लुढ़का, निफ्टी 24154 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 18, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, UltraTech Cement, Tech Mahindra, ITC और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Axis Bank, Power Grid, M&M, Bajaj Finance और Bajaj Finserv के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 अगस्त को एक बार फिर बिकवाली का दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 492.70 अंकों की गिरावट रही और यह 77235.46 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 132.75 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24154.90 के लेवल पर आ गया। अमेरिका ने ईरान के साथ समझौता (MoU) आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इस खबर के बीच आज क्रूड ऑयल का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल के भी पार चला गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, UltraTech Cement समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, UltraTech Cement, Tech Mahindra, ITC और HDFC Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Axis Bank, Power Grid, M&M, Bajaj Finance और Bajaj Finserv के शेयर टॉप गेनर्स रहे। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो यह 0.31 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स फ्लैट क्लोज हुआ है।

IT समेत कई सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी IT इंडेक्स आज एक बार फिर करीब 1.80 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली।

बाजार में लगातार क्यों हो रही गिरावट?

शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से लगातार बिकवाली हो रही है। पिछले 8 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स करीब 2 फीसदी या 1565 अंक लुढ़क चुका है। वहीं इस दौरान निफ्टी 50 में भी 1.83 फीसदी या 450 अंकों की गिरावट आ चुकी है। बाजार में इस गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

अमेरिका ने ईरान के साथ मौजूदा सीजफायर को आगे बढ़ाने से इनकार किया है। दूसरी तरफ एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि शांति वार्ता रुक गई है और अब ईरान बचाव की स्थिति में रहने के बजाय ज्यादा आक्रामक सैन्य रुख अपना सकता है। इस खबर के बीच आज क्रूड ऑयल का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 17 अगस्त को 2535 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 7 पैसे गिरकर 95.68 पर आ गया। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख