return to news
  1. Shankesh Jewellers और Sunshine Pictures का IPO खुला, कैसा है बिजनेस और फाइनेंशियल?

मार्केट न्यूज़

Shankesh Jewellers और Sunshine Pictures का IPO खुला, कैसा है बिजनेस और फाइनेंशियल?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड August 18, 2026, 12:03 IST

सारांश

Shankesh Jewellers अपने IPO के जरिए 367.18 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 274.18 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 93 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर कांतिलाल खीमराज जैन और मनोज कांतिलाल जैन अपने शेयर बेचेंगे।

IPO Today

Sunshine Pictures के IPO का इश्यू साइज 282.14 करोड़ रुपये है।

IPO निवेशकों के लिए आज 18 अगस्त का दिन खास है। आज दो बड़े मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इनमें Shankesh Jewellers और Sunshine Pictures का पब्लिक इश्यू शामिल है। इन दोनों ही इश्यू में 20 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 अगस्त को फाइनल किया जाएगा। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 25 अगस्त तय की गई है। आइए जानते हैं इन दोनों IPOs की पूरी डिटेल।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shankesh Jewellers IPO

शंकेश ज्वेलर्स अपने आईपीओ के जरिए 367.18 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 274.18 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 93 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर कांतिलाल खीमराज जैन और मनोज कांतिलाल जैन अपने शेयर बेचेंगे। इसका प्राइस बैंड 88-93 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

आईपीओ के लिए लॉट साइज 160 शेयर है। इसमें रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14880 का निवेश करना होगा। नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। ऑफर का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

शंकेश ज्वैलर्स हैंड-क्राफ्टेड ज्वैलरी के कारोबार में है और अपने ग्राहकों को कस्टमाइजेशन की सुविधा देती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए थर्ड-पार्टी जॉब वर्कर्स पर निर्भर है।

इसके क्लाइंट्स में Kalyan Jewellers India, Joyalukkas India, PN Gadgil & Sons, PN Gadgil Jewellers, Manoj Vaibhav Gems ‘N’ Jewellers Limited, Novel Jewels (Aditya Birla Group), Bhima Jewellery Madurai, Hari Prasad Gopi Krishna Saraf, DP Abhushan, Vysyaraju Jewellers, Gajaananda Jewellery Mart India, Arundhati Jewellers, Verma Jewellers और Sham Jewellers शामिल हैं।

शंकेश ज्वेलर्स के फाइनेंशियल की बात करें तो FY25 में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 40.31 करोड़ रुपये था, जो FY26 में बढ़कर 106.68 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी 1,403.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,630.93 करोड़ रुपये हो गई।

Sunshine Pictures IPO

सनशाइन पिक्चर्स के आईपीओ का इश्यू साइज 282.14 करोड़ रुपये है। इसके तहत 172.80 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं 109.34 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जा रही है। इसके लिए प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 41 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹14,760 का निवेश करना होगा।

कंपनी आईपीओ से होने वाली आय में से अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹112.50 करोड़ तक की रकम का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही कुछ हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट कामों और इश्यू से जुड़े खर्चों के लिए खर्च किया जाएगा।

यह कंपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करती है। यह फीचर फिल्मों, टेलीविजन प्रोग्राम, वेब सीरीज और दूसरे ऑडियो-विजुअल कंटेंट को बनाने, डेवलप करने, प्रोड्यूस करने, उनकी मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।

कंपनी ने अब तक 13 कमर्शियल फिल्में बनाई हैं, जिनमें सात को-प्रोड्यूस्ड और छह खुद प्रोड्यूस की गई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने दो वेब सीरीज, तीन टेलीविजन सीरियल और एक शॉर्ट कमर्शियल फिल्म भी बनाई है। फाइनेंशियल की बात करें तो FY25 में कंपनी का PAT 34.46 करोड़ रुपये था, जो FY26 में बढ़कर 40.02 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, टोटल इनकम 106 करोड़ रुपये से घटकर 76 करोड़ रुपये पर आ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख