return to news
  1. Sunshine से Lalithaa Jewellery तक, 4 मेनबोर्ड IPOs को कैसा मिल रहा निवेशकों का रिस्पॉन्स?

मार्केट न्यूज़

Sunshine से Lalithaa Jewellery तक, 4 मेनबोर्ड IPOs को कैसा मिल रहा निवेशकों का रिस्पॉन्स?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 18, 2026, 13:49 IST

सारांश

Shankesh Jewellers एक होलसेल ज्वेलरी कंपनी है जो खुद शोरूम नहीं चलाती, बल्कि बड़े-बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स को सोने के गहने बनाकर सप्लाई (B2B) करती है। इसका इश्यू साइज ₹367.18 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है।

IPO

Lalithaa Jewellery Mart दक्षिण भारत का एक बहुत बड़ा और प्रसिद्ध सोने-चांदी के गहनों का रिटेल ब्रांड है।

IPO निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। इस समय 4 मेनबोर्ड पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। इनमें Sunshine Pictures, Shankesh Jewellers, Lalithaa Jewellery और Horizon Industrial Parks का आईपीओ शामिल है। Sunshine Pictures और Shankesh Jewellers के IPO आज ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। दूसरी तरफ Lalithaa Jewellery और Horizon Industrial Parks के IPO में आज दूसरा दिन है। इन दोनों आईपीओ में 19 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। अगर आप इनमें निवेश का मन बना रहे हैं तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि इन्हें अब तक निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sunshine Pictures IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 0.01 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 2.79 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 3.50 गुना
  • टोटल - 2.35 गुना
  • 18 Aug 2026 | 01:45:00 PM

Shankesh Jewellers IPO Day 1

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 0.03 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 0.08 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.36 गुना
  • टोटल - 0.21 गुना
  • 18 Aug 2026 | 01:45:00 PM

Lalithaa Jewellery Mart IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 0.67 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 3.13 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 1.97 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड - 2.48 गुना
  • टोटल - 1.85 गुना
  • 18 Aug 2026 | 01:45:00 PM

Horizon Industrial Parks IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 0.18 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 0.08 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.36 गुना
  • एम्प्लॉयीज रिजर्व्ड - 0.47 गुना
  • टोटल - 0.18 गुना
  • 18 Aug 2026 | 01:45:00 PM

क्या करती हैं ये कंपनियां?

Horizon Industrial Parks बड़ी कंपनियों जैसे ई-कॉमर्स और रिटेल को सामान रखने के लिए आधुनिक गोदाम और लॉजिस्टिक्स पार्क किराए पर देती है। इसका इश्यू साइज 2600 करोड़ रुपये है। वहीं प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। Lalithaa Jewellery Mart दक्षिण भारत का एक बहुत बड़ा और प्रसिद्ध सोने-चांदी के गहनों का रिटेल ब्रांड है। कंपनी का इरादा 1700 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका प्राइस ₹190 से ₹201 प्रति शेयर है।

Shankesh Jewellers एक होलसेल ज्वेलरी कंपनी है जो खुद शोरूम नहीं चलाती, बल्कि बड़े-बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स को सोने के गहने बनाकर सप्लाई (B2B) करती है। इसका इश्यू साइज ₹367.18 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है। Sunshine Pictures फिल्म प्रोडक्शन और मीडिया कंपनी है, जिसने कई फिल्में बनाई हैं। इस आईपीओ का इश्यू साइज ₹282.14 करोड़ और प्राइस बैंड ₹342 से ₹360 प्रति शेयर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख