मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 19:00 IST
सारांश
आज Abbott India, Gujarat Fluorochemicals Limited, Aditya Infotech, Petronet LNG, IRCTC, Astral, Sun TV Network, VA Tech Wabag, Kirloskar Industries और HG Infra Engineering जैसी कंपनियां भी जून तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results: आज टाटा मोटर्स समेत कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर रही हैं।
इसके अलावा Abbott India, Gujarat Fluorochemicals Limited, Aditya Infotech, Petronet LNG, IRCTC, Astral, Sun TV Network, VA Tech Wabag, Kirloskar Industries और HG Infra Engineering जैसी कंपनियों ने भी जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।
Eureka Forbes के तिमाही नतीजे आ गए हैं। इसका नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी 15 फीसदी बढ़कर 700 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
West Coast Paper का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 109 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 41 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 15 फीसदी बढ़कर 638 करोड़ रुपये हो गया है।
Midwest ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 29 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह 23 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 35 फीसदी की बढ़त के साथ 192 करोड़ रुपये हो गया है।
Lenskart Solutions ने वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 269% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह ₹222 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹60 करोड़ था। इस अवधि में कंपनी का कोर ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 43% बढ़कर ₹2,714 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹1,894 करोड़ था।
अप्रैल-जून तिमाही में Tata Motors Ltd (TMCV) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.3 फीसदी बढ़कर 1,528 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1411 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹19,329 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹15,682 करोड़ था।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की जून तिमाही के नतीजों में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 51% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह मुनाफा बढ़कर ₹2,145.91 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹1,420.54 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 21.4 फीसदी बढ़कर ₹48,716.20 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹40,118.08 करोड़ था।
अप्रैल-जून तिमाही में Hindustan Aeronautics का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.9 फीसदी बढ़कर 1590 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1384 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का रेवेन्यू 14.4 फीसदी बढ़कर 5,515 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 4,819 करोड़ रुपये था।
Jyothy Labs ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 47.8 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह 96.8 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 773.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Hi-Tech Pipes का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 4.2% घटकर ₹20 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹21 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 78.5% बढ़कर ₹1,413 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹791 करोड़ था। कच्चे माल की लागत बढ़ने से Q1 की कमाई और कुल परफॉर्मेंस पर असर पड़ा।
Marksans Pharma के तिमाही नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी ने जून तिमाही में 157.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 58.3 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 35.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 840.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹620 करोड़ रुपये था।
Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) के शेयरों में आज हल्की गिरावट है। यह स्टॉक BSE पर 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 4878 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 3.26 लाख करोड़ रुपये है।
टाटा मोटर्स के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 454.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.67 लाख करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख