return to news
  1. FMCG, मेटल और रियल्टी स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का, निफ्टी 24471 पर बंद

मार्केट न्यूज़

FMCG, मेटल और रियल्टी स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का, निफ्टी 24471 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली UltraTech Cement, Axis Bank, IndiGo, Bharti Airtel और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Titan, Infosys, HCL Tech और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार ने आज 11 अगस्त को अपने निवेशकों को निराश किया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 388.19 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 78,154.25 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 112.10 अंक टूटकर 24,471.70 के लेवल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी देखी गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UltraTech Cement, Axis Bank में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली UltraTech Cement, Axis Bank, IndiGo, Bharti Airtel और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Titan, Infosys, HCL Tech और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.02 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

FMCG, Metal समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी सीमेंट इंडेक्स करीब 1.57 फीसदी तक टूट गया। निफ्टी FMCG, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में करीब 1 फीसदी की बढ़त रही। निफ्टी IT, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की कमजोरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान से युद्ध, हमलों और प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है। दूसरी तरफ तेहरान ने कहा कि Strait of Hormuz को फिर से खोलने से पहले वॉशिंगटन को प्रतिबंध हटाने होंगे और कई अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी। इससे दोनों देशों के बीच जल्द समझौते की उम्मीद कमजोर हुई है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर आज कच्चे तेल के भाव पर भी दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। इसके अलावा आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू 8 पैसे गिरकर 95.38 के स्तर पर आ गई। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख