return to news
  1. अर्जुन ज्वेलर्स का कितना बड़ा है बिजनेस? IPO का है इंतजार, तो जान लें रिस्क फैक्टर्स भी

मार्केट न्यूज़

अर्जुन ज्वेलर्स का कितना बड़ा है बिजनेस? IPO का है इंतजार, तो जान लें रिस्क फैक्टर्स भी

Namita Shukla

5 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 12:21 IST

सारांश

अर्जुन ज्वेलर्स एक रिटेल ज्वेलरी कंपनी है, जो मुख्य रूप से सोना, चांदी, प्लेटिनम और डायमंड ज्वेलरी बेचती है। कंपनी फिनिश्ड ज्वेलरी को थर्ड-पार्टी सप्लायर्स से खरीदकर अपने रिटेल स्टोर्स के जरिए कस्टमर्स तक पहुंचाती है।

अर्जुन ज्वेलर्स

अर्जुन ज्वेलर्स ला रहा है 180 करोड़ रुपये का आईपीओ (Photo: Shutterstock)

अर्जुन ज्वेलर्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने वाला है। कंपनी ने 10 अगस्त को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास डीआरएचपी दाखिल कर दिया। यह आईपीओ कितना बड़ा होने वाला है? कंपनी का बिजनेस कितना बड़ा है और इस आईपीओ में क्या रिस्क फैक्टर्स जुड़े हैं, चलिए इन सभी सवालों के जवाब समझते हैं। गुजरात के राजकोट स्थित अर्जुन ज्वेलर्स लिमिटेड ने 180 करोड़ रुपये तक के आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किया है। कंपनी मुख्य रूप से ज्वेलरी रिटेल बिजनेस में है और इसका मजबूत मार्केट सौराष्ट्र एरिया में है। आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल नए स्टोर्स की स्थापना और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अर्जुन ज्वेलर्स का बिजनेस क्या है?

अर्जुन ज्वेलर्स एक रिटेल ज्वेलरी कंपनी है, जो मुख्य रूप से सोना, चांदी, प्लेटिनम और डायमंड ज्वेलरी बेचती है। कंपनी फिनिश्ड ज्वेलरी को थर्ड-पार्टी सप्लायर्स से खरीदकर अपने रिटेल स्टोर्स के जरिए कस्टमर्स तक पहुंचाती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल रीजनल मार्केट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और क्लस्टर-बेस्ड स्टोर एक्सपैंशन पर केंद्रित है। कंपनी की सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी फिलहाल सौराष्ट्र एरिया से जुड़ी है। ऐसे में रीजनल कस्टमर्स की पसंद, ब्रांड की पहचान और रीजनल नेटवर्क कंपनी के कारोबार में अहम रोल अदा करते हैं।

अर्जुन ज्वेलर्स आईपीओ का ऑब्जेक्टिव

कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ साइज 180 करोड़ रुपये तक है। उपलब्ध आईपीओ डीटेल्स के अनुसार फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से सौराष्ट्र एरिया में तीन नए स्टोर्स की इन्वेन्टरी कॉस्ट को फंड करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा रकम का कुछ हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

DRHP के मुताबिक कंपनी FY 2027 में तीन नए स्टोर्स खोलने का प्लान बना रही है। इनमें राजकोट में दो और मोरबी में एक स्टोर शामिल है। इन स्टोर्स के जरिए कंपनी अपने मौजूदा रीजनल प्रेजेंस को और मजबूत करना चाहती है।

कैसी है अर्जुन ज्वेलर्स की वित्तीय स्थिति?

कंपनी के वित्तीय आंकड़ों में पिछले कुछ सालों में मजबूत वृद्धि दिखाई देती है। FY23 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 145.88 करोड़ रुपये था, जो FY24 में बढ़कर 280.32 करोड़ रुपये और FY25 में 383.39 करोड़ रुपये हो गया। इसी पीरियड में कंपनी का PAT भी तेजी से बढ़ा। FY23 में PAT केवल 0.07 करोड़ रुपये था, जो FY24 में 6.17 करोड़ रुपये और FY25 में बढ़कर करीब 15.21 करोड़ रुपये हो गया। यानी FY24 से FY25 के बीच रेवेन्यू में करीब 36.75% और PAT में करीब 146% की वृद्धि हुई।

FY25 में कंपनी का EBITDA करीब 24.50 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 6.39% रहा, जबकि PAT मार्जिन 3.97% था। कंपनी की नेट वर्थ FY25 में करीब 26.93 करोड़ रुपये और कुल कर्ज करीब 71.03 करोड़ रुपये बताया गया है।

अर्जुन ज्वेलर्स आईपीओ के रिस्क फैक्टर्स

हर आईपीओ की तरह अर्जुन ज्वेलर्स आईपीओ से भी जुड़े कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं, जिसके बारे में निवेशकों को पता होना चाहिए।

1- सोने और डायमंड की कीमतों में उतार-चढ़ावः ज्वेलरी कारोबार में गोल्ड और डायमंड की कीमतों का सीधा असर इन्वेन्टरी वैल्यूएशन, कस्टमर डिमांड और प्रॉफिटिबिलिटी पर पड़ सकता है। सोने की कीमत में तेज बढ़ोतरी से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, कीमतों में गिरावट से इन्वेन्टरी वैल्यूएशन पर दबाव आ सकता है।
2- काफी प्रतिस्पर्धाः अर्जुन ज्वेलर्स को ऑर्गेनाइज्ड ज्वेलरी चेन्स के साथ-साथ रीजनल ज्वेलर्स और तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ज्वेलरी प्लैटफॉर्म्स से भी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। ई-कॉमर्स कंपनियां बड़े डिस्काउंट्स और हल्के गहने जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। इससे कंपनी के मार्जिन्स और मार्केट शेयर पर दबाव पड़ सकता है।
3- रीजनल मार्केट पर निर्भरताः कंपनी की मौजूदगी मुख्य रूप से सौराष्ट्र में है। किसी खास एरिया में कंज्यूमर प्रिफ्रेंस, प्रतिस्पर्धा या इकोनॉमिक कंडीशन्स में बदलाव होने पर कंपनी के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
4- वर्किंग कैपिटल और इन्वेन्टरी रिस्कः ज्वेलरी कारोबार में बड़ी मात्रा में इन्वेन्टरी बनाए रखना पड़ता है। शादी और त्योहारों के मौसम से पहले इन्वेन्टरी बढ़ाने की जरूरत होती है। अगर बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रहती, तो कंपनी की पूंजी लंबे समय तक इन्वेन्टरी में फंसी रह सकती है। DRHP से जुड़े रिस्क डिस्क्लोजर में सीजनल डिमांड और इन्वेन्टरी प्रेशर को भी महत्वपूर्ण माना गया है।
5- नए स्टोर्स के विस्तार का जोखिमः आईपीओ की रकम से तीन नए स्टोर्स खोलने की योजना है। अगर नए स्टोर्स समय पर शुरू नहीं होते या वहां ग्राहकों की संख्या और बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं आती, तो एक्सपेंशन से मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख