return to news
  1. शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर, सेंसेक्स 43 अंक उछला, निफ्टी 24583 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर, सेंसेक्स 43 अंक उछला, निफ्टी 24583 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 15:40 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Titan, Bajaj Finance, Tata Steel, Asian Paints और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, Eternal, NTPC, ITC और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 10 अगस्त को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और Sensex करीब 200 अंक लुढ़क गया था। इसके बाद बाजार में रिकवरी भी देखी गई। आज के कारोबार में Sensex में 43.27 अंकों की तेजी रही और यह 78,542.44 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 13.15 अंकों की बढ़त के साथ 24583.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Bajaj Finance में तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Titan, Bajaj Finance, Tata Steel, Asian Paints और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, Eternal, NTPC, ITC और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.62 फीसदी तक उछल गया। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी नजर आई।

रियल्टी स्टॉक्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। आज सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 1.35 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और सीमेंट जैसे शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.65 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके साथ ही निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में आज उतार-चढ़ाव की क्या है वजह

शेयर बाजार में आज के उतार चढ़ाव के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका में जुलाई महीने में रोजगार के आंकड़े बेहद कमजोर आए हैं। इससे निवेशकों के बीच यह भरोसा बढ़ा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगामी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है। इसके अलावा, 07 अगस्त को FIIs ने भारतीय बाजार में 480 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। इन वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला।

हालांकि दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी 8 पैसे की कमजोरी के साथ 95.25 के स्तर पर आ गया। इन वजहों से बाजार पर दबाव बना रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख