return to news
  1. Milky Mist IPO: ₹1553 करोड़ के इश्यू में 11 अगस्त से निवेश का मौका, कैसा है बिजनेस और फाइनेंशियल?

मार्केट न्यूज़

Milky Mist IPO: ₹1553 करोड़ के इश्यू में 11 अगस्त से निवेश का मौका, कैसा है बिजनेस और फाइनेंशियल?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 14:07 IST

सारांश

Milky Mist IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 18 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

Milky Mist IPO

Milky Mist IPO का प्राइस बैंड ₹133-140 प्रति शेयर तय किया गया है।

IPO निवेशकों के लिए निवेश का बड़ा मौका आने वाला है। ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म Temasek के निवेश वाली कंपनी Milky Mist Dairy Food का IPO 11 अगस्त को खुलने जा रहा है। कंपनी इस IPO के जरिए करीब ₹1553 करोड़ जुटाएगी। इस पब्लिक इश्यू के लिए 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 13 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके शयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कितना करना होगा निवेश?

Milky Mist IPO 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 14 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 18 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। IPO का प्राइस बैंड ₹133-140 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम लॉट साइज 107 शेयर है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए कम से कम ₹14980 निवेश करना होगा।

₹1553 करोड़ के IPO में क्या है?

Milky Mist Dairy Food का IPO कुल ₹1,553 करोड़ का है। इसमें ₹1,428 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹125 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में प्रमोटर Sathishkumar T. करीब ₹75 करोड़ और Anitha S. करीब ₹50 करोड़ के शेयर बेचेंगी। IPO के बाद कंपनी का अनुमानित वैल्यूएशन करीब ₹10778 करोड़ हो सकता है।

IPO से मिले पैसे का क्या करेगी कंपनी?

Milky Mist को IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज घटाने और कारोबार के विस्तार में इस्तेमाल करना है। कंपनी करीब ₹496.86 करोड़ का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने या समय से पहले भुगतान करने में करेगी।

इसके अलावा तमिलनाडु के Perundurai में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और आधुनिकीकरण पर करीब ₹469.24 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं, विजी-कूलर्स, आइसक्रीम फ्रीजर्स और चॉकलेट कूलर्स के लिए करीब ₹155.31 करोड़ खर्च करने की योजना है।

कंपनी की कमाई में सुधार

Milky Mist की वित्तीय स्थिति में FY26 में अच्छा सुधार हुआ है। कंपनी की कुल आय FY25 के ₹2354.79 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹3,145.01 करोड़ हो गई। यानी इसमें करीब 34% की वृद्धि हुई। वहीं, कंपनी का मुनाफा यानी PAT ₹46.07 करोड़ से बढ़कर ₹127.01 करोड़ हो गया। इसमें करीब 176% का उछाल आया है।

क्या करती है Milky Mist?

2014 में शुरू हुई Milky Mist Dairy Food कई तरह के डेयरी और फ्रोजन फूड प्रोडक्ट बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में पनीर, चीज, दही, मक्खन, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, UHT प्रोडक्ट्स, चॉकलेट और रेडी-टू-ईट/रेडी-टू-कुक फूड शामिल हैं।

कंपनी किसानों से सीधे दूध लेकर मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और कोल्ड-चेन नेटवर्क के जरिए अपने प्रोडक्ट बेचती है। इसके उत्पाद ट्रेडिशनल रिटेल, मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और HoReCa जैसे चैनलों पर उपलब्ध हैं। IPO में निवेश से पहले निवेशकों को कंपनी की वैल्यूएशन, कर्ज और भविष्य में ग्रोथ बनाए रखने की क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख