return to news
  1. शुरुआती झटके के बाद बाजार की वापसी, फेड रेट कट की उम्मीद, आज इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

शुरुआती झटके के बाद बाजार की वापसी, फेड रेट कट की उम्मीद, आज इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 11:06 IST

सारांश

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) ने 7 अगस्त 2026 को रोजगार के आंकड़े जारी किए। नए डेटा के अनुसार जुलाई महीने में अमेरिकी रोजगार के आंकड़े बेहद कमजोर आए हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नॉन-फार्म पेरोल (Non-farm payrolls) बढ़ने के बजाय 23,000 नौकरियां कम हो गईं।

Stock Market

Stock Market: पिछले कुछ समय में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार पर भरोसा दिखाया है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 10 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 200 अंकों की गिरावट नजर आई और यह 78,298.92 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 59 अंकों की गिरावट के साथ 24511.10 के लेवल पर आ गया। हालांकि, इसके बाद बाजार ने रिकवरी भी दिखाई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में 74 अंकों की तेजी थी। वहीं Nifty 50 भी 23 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की रिकवरी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीदें

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) ने 7 अगस्त 2026 को रोजगार के आंकड़े जारी किए। नए डेटा के अनुसार जुलाई महीने में अमेरिकी रोजगार के आंकड़े बेहद कमजोर आए हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नॉन-फार्म पेरोल (Non-farm payrolls) बढ़ने के बजाय 23,000 नौकरियां कम हो गईं।

रोजगार के कमजोर आंकड़ों से निवेशकों के बीच यह भरोसा बढ़ा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगामी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का फैसला ले सकता है। ब्याज दरों के कम होने की संभावना से वैश्विक बाजारों में लिक्विडिटी बढ़ती है, जिसका सीधा फायदा भारत जैसे उभरते बाजारों को मिलता है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

पिछले कुछ समय में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार पर भरोसा दिखाया है। बीते कारोबारी दिन यानी 07 अगस्त को FIIs ने भारतीय बाजार में 480 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से रुपये को भी सपोर्ट मिलता है। इन वजहों से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

IT और ऑटो स्टॉक्स चमके

आज बाजार में तेजी के पीछे एक और अहम वजह IT और ऑटो स्टॉक्स में मजबूती है। आज निफ्टी IT इंडेक्स 1 फीसदी तक उछल गया है। इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी LTM, Coforge और Mphasis जैसे शेयरों में है। इसके अलावा Infosys और TCS के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत नजर आ रही है। रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक उछल गया है। इन सभी सेक्टर्स ने आज बाजार को वापसी में मदद की है।

मजबूत ग्लोबल संकेत

आज ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों ने भी भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट दिया है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। US जॉब मार्केट में आई बड़ी सुस्ती से बाजार को सपोर्ट मिला और बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई। S&P 500 की बात करें तो इसके लिए यह हफ्ता अप्रैल के बाद सबसे सफल रहा और इसने एक नया रिकॉर्ड हाई छू लिया। इसके साथ ही आज सुबह एशियाई बाजारों जैसे जापान के निक्केई और अन्य सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा जा रहा है, जिससे घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख