return to news
  1. लगातार चौथे दिन शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा, निफ्टी 24774 पर बंद

मार्केट न्यूज़

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा, निफ्टी 24774 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 03, 2026, 15:49 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Infosys, TCS, Bajaj Finserv और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Sun Pharma, Bharti Airtel, Maruti Suzuki, Tech Mahindra और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

भारतीय शेयर बाजार में आज 03 अगस्त को लगातार चौथे कारोबारी दिन खरीदारी का माहौल रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 544.39 अंकों की तेजी रही और यह 78639.03 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 390.70 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 24774.30 के लेवल पर पहुंच गया। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और आज से बातचीत शुरू होने की खबर है। इस बीच आज कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट आई। इससे निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Infosys में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Infosys, TCS, Bajaj Finserv और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Sun Pharma, Bharti Airtel, Maruti Suzuki, Tech Mahindra और Tata Steel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.21 फीसदी तक उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी IT समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT में रही और यह इंडेक्स 3.28 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1.90 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी सीमेंट इंडेक्स में 2.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, PSU बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 1 से 2 फीसदी तक उछल गए। इसके अलावा निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गया।

बाजार में क्यों आई तेजी

बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होगी। इस खबर के बाद निवेशकों का बाजार पर भरोसा मजबूत हुआ है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का असर आज कच्चे तेल के भाव पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर 83.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

दूसरी तरफ बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी FIIs ने 277.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले कुछ कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी की है। इन सभी वजहों से आज बाजार को मजबूती मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख