return to news
  1. US-Iran टेंशन ने बाजार पर फिर बनाया दबाव, सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी 24080 पर बंद

मार्केट न्यूज़

US-Iran टेंशन ने बाजार पर फिर बनाया दबाव, सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी 24080 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 15:44 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Tata Steel, HDFC Bank, NTPC और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ ICICI Bank, RIL, BEL, Sun Pharma और M&M के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई।

भारतीय शेयर बाजार में आज 31 अगस्त को निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। हालांकि बाजार ने कुछ रिकवरी भी दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 307.24 अंकों की गिरावट रही और यह 76957.27 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95.25 अंक लुढ़ककर 24080.40 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports, Tata Steel में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Tata Steel, HDFC Bank, NTPC और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ ICICI Bank, RIL, BEL, Sun Pharma और M&M के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.67 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मेटल-IT समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.84 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी मेटल में भी 2.45 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी FMCG इंडेक्स भी 1.69 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

इसके अलावा निफ्टी ऑटो, IT, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और सीमेंट जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1 फीसदी तक चढ़ गया। निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के पास Larak Island पर ईरान के दो रॉकेट लॉन्च सिस्टम पर हमला किया है। दूसरी तरफ ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को कहा कि Larak Island पर अमेरिकी हमले के जवाब में उन्होंने जॉर्डन में अमेरिकी बेस 'किंग हुसैन' और 'अल अजराक' पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इन खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसके चलते बाजार पर दबाव बढ़ गया।

दूसरी तरफ आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 90.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया US डॉलर के मुकाबले 95.56 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे कम था। 28 अगस्त को विदेशी निवेशकों ने 5,039.8 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके पहले 27 अगस्त को भी FIIs ने बिकवाली की थी। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख