return to news
  1. मारुति सुजुकी ने FY31 तक पांच साल के लिए कैपेक्स बढ़ाकर किया ₹77,500 करोड़, शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

मारुति सुजुकी ने FY31 तक पांच साल के लिए कैपेक्स बढ़ाकर किया ₹77,500 करोड़, शेयर उछले

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 14:31 IST

सारांश

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत करने के लिए अगले पांच से छह साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी।

शेयर सूची

MARUTI
--
मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी ने FY2031 तक पांच साल के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर किया 77,500 करोड़ रुपये (Photo: Shutterstock)

मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने क्षमता विस्तार, नए मॉडल और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) समेत अन्य जरूरतों के लिए फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक पांच साल के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 77,500 करोड़ रुपये कर दिया है। इस खबर का असर मारुति सुजुकी के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी के शेयर .5% से ज्यादा चढ़कर 13,430 रुपये प्रति शेयर के पार पहुंच गए थे। दोपहर 2:25 बजे .42% चढ़कर शेयर 56 रुपये उछलकर 13,432 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। देश की प्रमुख कार मैनुफैक्चरर कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए ताकेउची ने आश्वासन दिया कि साल 2008 से बनी सभी कार ई-20 ईंधन के अनुकूल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उन्होंने कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए हमने एक साल में पूंजीगत व्यय करीब 40% बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये करने की प्लान बनाई है, जो पिछले साल करीब 10,000 करोड़ रुपये था। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 से फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक पूंजीगत व्यय 77,500 करोड़ रुपये करने का प्लान है।’ ताकेउची ने इस निवेश के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल क्षमता विस्तार, नए मॉडल के विकास, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी), प्लांट संबंधी सुधारों, मार्केटिंग और बिक्री बुनियादी ढांचे, कार्बन उत्सर्जन कम करने से जुड़े उपायों और लॉजिस्टिक्स आदि के लिए किया जाएगा।’

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत करने के लिए अगले पांच से छह साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी। इस बीच, ई-20 ईंधन की अनुकूलता से जुड़े एक अन्य सवाल पर ताकेउची ने कहा, ‘मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सभी मौजूदा वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं। वास्तव में, हमने 2008 से ही एथनॉल के इस्तेमाल की अनुकूलता में सुधार किया है। इसलिए 2008 से हमारे सभी वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं।’ ई-20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 80% सामान्य पेट्रोल और 20% एथनॉल का मिश्रण होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख