return to news
  1. Annu Projects IPO Allotment: आपको शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE या Kfin Tech पर ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

Annu Projects IPO Allotment: आपको शेयर मिले या नहीं? BSE, NSE या Kfin Tech पर ऐसे करें चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 13:27 IST

सारांश

अगर आपने Annu Projects के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका बताया गया है।

Annu Projects IPO

Annu Projects IPO: सफल निवेशकों को आज 31 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है।

Annu Projects के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 2.93 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह पब्लिक इश्यू 25-28 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। सब्सक्रिप्शन के बाद अब शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को आज 31 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 2 सितंबर तय की गई है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 175 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने Annu Projects के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Annu Projects के IPO को कुल 5,18,44,491 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी, जबकि ऑफर पर 1,76,83,000 शेयर थे। इस तरह यह कुल 2.93 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 1.72 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 3.55 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.68 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Annu Projects का बिजनेस

नई दिल्ली स्थित Annu Projects एक EPC कंपनी है। यह टेलीकॉम, सीवरेज और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में ओवरहेड और अंडरग्राउंड यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय में सीवरेज कारोबार की हिस्सेदारी 52.7 फीसदी रही। टेलीकॉम से 41.5 फीसदी और गैस पाइपलाइन से 4 फीसदी आय आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख