return to news
  1. Simca Advertising IPO: आखिरी दिन तक 40 गुना सब्सक्राइब, NSE और MUFG पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Simca Advertising IPO: आखिरी दिन तक 40 गुना सब्सक्राइब, NSE और MUFG पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 14:37 IST

सारांश

Simca Advertising अपने IPO के जरिए ₹58.04 करोड़ जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹174 से ₹183 प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से ₹58.04 करोड़ के 0.32 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 मई, 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है।

Simca Advertising IPO

Simca Advertising के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी, जिसकी संभावित तारीख 15 मई 2026 तय की गई है।

Simca Advertising IPO: एडवरटाइजिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी Simca Advertising के आईपीओ में आज 12 मई को निवेश का आखिरी दिन है। यह आईपीओ अब तक 40.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 10,49,37,000 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 25,73,400 शेयर हैं। बता दें कि यह पब्लिक इश्यू 8 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Simca Advertising IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Simca Advertising के आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 52.56 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 42.80 गुना और इंडिविजुअल इनवेस्टर्स के हिस्से को 39.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

NSE पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Simca Advertising IPO के बारे में

Simca Advertising अपने IPO के जरिए ₹58.04 करोड़ जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹174 से ₹183 प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से ₹58.04 करोड़ के 0.32 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 मई, 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी, जिसकी संभावित तारीख 15 मई 2026 तय की गई है।

अब IPO से मिलने वाले पैसे का कंपनी अलग-अलग कामों में इस्तेमाल करेगी। इसमें करीब ₹12.7 करोड़ LED स्क्रीन खरीदने और लगाने में लगाए जाएंगे, ताकि विज्ञापन दिखाने की क्षमता बढ़ सके। इसके अलावा ₹5 करोड़ Capital World Media Services (CWM) के साथ साझेदारी में लगाए जाएंगे, जिससे 20 LED डिजिटल स्क्रीन से कमाई बढ़ाई जा सके।

कंपनी लगभग ₹23.5 करोड़ अपने रोजमर्रा के बिजनेस के लिए रखेगी, जैसे ऑपरेशन चलाना, खर्च संभालना। बाकी बचा हुआ पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में इस्तेमाल किया जाएगा। Simca Advertising एक ऐसी कंपनी है जो विज्ञापन सेवाएं देती है, खासकर Out of Home (OOH) यानी बाहर दिखने वाले विज्ञापन जैसे होर्डिंग, LED स्क्रीन आदि में काम करती है। यह कंपनी मुख्य रूप से मुंबई और महाराष्ट्र में एक्टिव है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख