return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में उछाल, US-Iran टेंशन समेत इन फैक्टर्स से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में उछाल, US-Iran टेंशन समेत इन फैक्टर्स से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 11:06 IST

सारांश

Stock Market: तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर करीब $105 प्रति बैरल हो गया है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

Stock Market

Stock Market: रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज 12 मई को लगातार चौथे कारोबारी दिन जारी है। इस दौरान BSE Sensex में करीब 3.35 फीसदी या 2600 अंकों की कमजोरी आ चुकी है। आज की बात करें तो Sensex में करीब 750 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 75,258.72 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 200 अंक लुढ़ककर 23,613.55 के स्तर पर आ गया है। शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran के बीच बढ़ा टेंशन

अमेरिका और ईरान के बीत तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर "लाइफ सपोर्ट" पर है। उन्होंने तेहरान द्वारा अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर दी गई प्रतिक्रिया को "बेवकूफी भरा" बताकर खारिज कर दिया था। इन खबरों ने एक बार फिर निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते वे सतर्क हो गए हैं।

क्रूड ऑयल $105 के पार

तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव बढ़कर करीब $105 प्रति बैरल हो गया है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। इसका भाव बढ़ना नुकसानदायक है, क्योंकि इससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा है।

रुपये में कमजोरी

रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया 35 पैसे टूटकर ₹95.63 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। रुपये में लगातार कमजोरी ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है। FII ने सोमवार को 8437.56 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी फंडों की लगातार बिकवाली से मार्केट के सेंटीमेंट पर असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख