return to news
  1. बाजार में गिरावट के बाद अगला हफ्ता क्यों है खास? जानिए किस करवट होगी मार्केट की अगली चाल

मार्केट न्यूज़

बाजार में गिरावट के बाद अगला हफ्ता क्यों है खास? जानिए किस करवट होगी मार्केट की अगली चाल

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 26, 2026, 16:16 IST

सारांश

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अब आने वाला हफ्ता निवेशकों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

share-market-weekly-outlook

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट के बाद अब आने वाले हफ्ते में कई बड़े ट्रिगर्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। | Photo: Shutterstock

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। इस हफ्ते बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 2,091.68 अंक यानी 2.68% की कमजोरी के साथ 76,059.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 566.85 अंक यानी 2.33% की गिरावट लेकर 23,767.45 पर आ गया। सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि व्यापक बाजार में भी कमजोरी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 805.70 अंक यानी 1.29% गिरकर 61,622.35 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 421.35 अंक यानी 2.18% टूटकर 18,874.95 पर आ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आने वाले हफ्ते में इन फैक्टर्स पर होगी नजर

पिछली गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। बाजार की आगे की चाल कई बड़े ट्रिगर्स पर निर्भर करेगी। इसमें अमेरिकी फेड का ब्याज दरों पर फैसला, जून तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव सबसे अहम हैं। ब्याज दरों की समीक्षा को लेकर अमेरिकी फेड की बैठक 28 और 29 जुलाई के बीच प्रस्तावित है। आने वाले कारोबारी सत्रों में दुनिया भर के निवेशकों की नजरें इस बैठक पर टिकी रहेंगी। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर आने वाले अपडेट भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।

क्रूड ऑयल और आर्थिक डेटा तय करेंगे दिशा

कच्चे तेल के दामों की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की वजह से बीते हफ्ते क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। तेल की कीमतों में यह उछाल बाजार के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा देश के आर्थिक आंकड़े भी बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार की ओर से 28 जुलाई को इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन का डेटा जारी किया जाएगा। इस डेटा से भी बाजार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कई बड़ी कंपनियां जारी करेंगी पहली तिमाही के नतीजे

बाजार के लिए कॉरपोरेट अर्निंग्स भी काफी मायने रखेंगी। आने वाले हफ्ते में कई बड़ी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही यानी Q1 के नतीजे जारी किए जाएंगे। इन कंपनियों में बीईएल, केनरा बैंक, कोल इंडिया, कोफोर्ज, एमके, जेके पेपर, आरआर काबेल, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स, अंबुजा सीमेंट, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं। इनके अलावा डाबर, वीगार्ड, एक्साइड इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और एलआईसी हाउसिंग जैसी कंपनियां भी अपने तिमाही आंकड़े पेश करेंगी।

जानिए सेक्टर्स का कैसा रहा हाल

अगर पिछले हफ्ते सेक्टोरल परफॉरमेंस को देखें तो ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान में बंद हुए। गिरावट वाले सेक्टर्स में निफ्टी प्राइवेट बैंक 4.32%, निफ्टी रियल्टी 4.02%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 3.69%, निफ्टी सर्विसेज 3.17%, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.96%, निफ्टी आईटी 1.57% और निफ्टी इन्फ्रा 1.46% की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स रहे। वहीं दूसरी ओर कुछ सेक्टर्स में बढ़त भी दिखी। निफ्टी एफएमसीजी 0.62%, निफ्टी ऑटो 0.44%, निफ्टी मीडिया 0.39% और निफ्टी पीएसई 0.14% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स रहे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख