return to news
  1. दिवाली की सुबह बाजार ठंडा, SENSEX, NIFTY50 गिरावट के साथ खुले

मार्केट न्यूज़

दिवाली की सुबह बाजार ठंडा, SENSEX, NIFTY50 गिरावट के साथ खुले

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 31, 2024, 10:47 IST

सारांश

दिवाली की सुबह 31 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट धीमी रफ्तार के साथ खुला। SENSEX, NIFTY50 पर गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में भी ज्यादा गहमागहमी नहीं देखने को मिली।

शेयर सूची

NIFTY50, SENSEX गिरावट के साथ खुले

NIFTY50, SENSEX गिरावट के साथ खुले

दिवाली की सुबह 31 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट धीमी रफ्तार से खुला। सुबह 9:30 पर S&P BSE SENSEX 236 अंकों की गिरावट के साथ 79,705.90 पर जबकि NSE का NIFTY50 67 अंकों की गिरावट के साथ 24,273.95 पर ट्रेड कर रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE पर टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट और श्रीराम फाइनेंस नुकसान उठाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं जबकि सिपला, एल&टी, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प को फायदा हुआ।

कौन से स्टॉक्स चढ़े ऊपर?

BSE पर Larsen & Toubro (L&T) के शेयर्स में 5.6% तक का उछाल आया और ये ₹3,600 तक पर पहुंच गए। इसके पीछे सितंबर में खत्म हुई तिमाही में हुआ फायदा एक बड़ी वजह रही। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान पिछले साल की तुलना में 21% ज्यादा कमाई की। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 5.5% की दर पर बढ़ा।

वहीं, BSE पर टाटा पावर 0.7% से ज्यादा की गिरावट के साथ ₹424 पर ट्रेड कर रहा था। एक साल में टैक्स के बाद इसका प्रॉफिट 51% पर पढ़ा। इस दौरान रेवेन्यू ₹15,247 पर रहा जो कि 1% कम था।

BSE MidCap सूचकांक 33 अंक नीचे 46,088.43 पर चला गया जबकि SmallCap 410 अंकों से ऊपर 54,517.70 पर ट्रेड कर रहा था।

कौन सा सेक्टर रहा आगे?

सुबह की ट्रेडिंग के दौरान इंडस्ट्रियल स्टॉक्स को सबसे ज्यादा फायदा होता दिखा। इसके बाद हेल्थकेयर सेक्टर परफॉर्म कर रहा था। BSE इंडस्ट्रियल इंडेक्स 2.05% ज्यादा 14,987.88 पर चल रहा था। टेक्नॉलजी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे हालात?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियन स्टॉक्स नीचे सरक गए। वॉल स्ट्रीट पर चिप सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट और मेटा प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की कीमतें बढ़ने की खबरों के साथ ये गिरावट दिखी। अटकलें हैं कि ऐपल और ऐमजॉन की बदौलत मेगाकैप टेक कंपनियों में कमाई देखने को मिल सकती है।

जापान में Nikkei 0.5% नीचे और दक्षिण कोरिया में Kospi 1.3% नीचे पहुंच गए। यहां उत्तर कोरिया के कारण तनाव बढ़ने का यह असर माना जा रहा है। दरअसल, खबरें थीं कि उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल टेस्ट की है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख